हमारी धार्मिक वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत हैं। हिन्दू धर्म की जानकारी, वैदिक उपाय, व्रत-त्योहार पूजन विधि, पौराणिक व्रत कथा, पूजा शुभ मुहूर्त, राशिफल, भविष्यवाणी, कुण्डली जैसी भिन्न-भिन्न प्रकार के ज्योतिष शास्त्र लेख व जानकारियाँ अपने परिवारजन तथा मित्रगण से अधिक से अधिक शेयर करे। धन्यवाद!
दिवाली 2019 | 5 दिनों का है यह त्योहार | Diwali Festival Event Names |
Deepawali 2019 | Diwali Pooja 2019
diwali festival event names 2019
दिवाली का त्योहार सनातन हिन्दू धर्म का अत्यंत पवित्र तथा सर्वाधिक
प्रसिद्ध त्योहार है, दिवाली के इस पावन
पर्व को दीपावली, चोपड़ा पूजन या लक्ष्मी पूजा के नाम से भी
जाना जाता है। दिवाली के महोत्सव का प्रारंभ धनतेरस से होता है तथा भैया दूज के
दिन तक यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
दिवाली के उत्सव के इन पाँच दिनों में माता लक्ष्मीजी सर्वाधिक
महत्वपूर्ण देवी होती हैं। पाँचों दिनों में अमावस्या का दिन सबसे महत्वपूर्ण दिन
होता है तथा इसे लक्ष्मी पूजा, लक्ष्मी-गणेश
पूजा तथा दिवाली पूजा के नाम से जाना जाता है।
दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त सूर्यास्त
के पश्चात का माना गया है। प्रदोष के समय व्याप्त अमावस्या तिथि दिवाली पूजा के
लिए उपयुक्त मानी गई है। अतः प्रदोष काल का समय लक्ष्मी पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ
माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे, दिवाली के 5 महत्वपूर्ण त्योहारों की
तिथियां तथा उन त्योहारों के अन्य नाम-
दिवाली का प्रथम दिवस
धनतेरस (शुक्रवार)
- 25 October 2019
- २५ अक्तूबर २०१९
अन्य नाम/त्योहार- गोवत्स द्वादशी, वसुबारस, धनत्रयोदशी, धनतेरस पूजा, त्रयोदशी पूजन तथा धन्वन्तरि
त्रयोदशी पुजा
दिवाली का द्वितीय दिवस
छोटी दिवाली (शनिवार)
- 26 October 2019
- २६ अक्तूबर २०१९
अन्य नाम/त्योहार- दीवाली दीपक, यम
दीपम, काली चौदस तथा हनुमान पूजा
दिवाली का तृतीय दिवस
दिवाली (रविवार)
-
27 October 2019
- २७ अक्तूबर २०१९
अन्य नाम/त्योहार- दिपावली, दीवाली
लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, तमिल दीपावली, लक्ष्मी
पूजा, दीवाली पूजा, केदार गौरी व्रत, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, बंगाल
की काली पूजा तथा अमावस्या लक्ष्मी पूजा
दिवाली का चतुर्थ दिवस
गोवर्धन पूजा (सोमवार)
- 28 October 2019
- २८ अक्तूबर २०१९
अन्य नाम/त्योहार- गोवर्धन पूजा, अमावस्या
दीवाली स्नान, दीवाली देवपूजा, गोवर्धन
पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, प्रतिपदा गोवर्धन पूजा, द्यूत क्रीडा तथा गुजराती
नया साल
दिवाली का पंचम दिवस
भाईदूज (मंगलवार)
- 29 October 2019
- २९ अक्तूबर २०१९
अन्य नाम/त्योहार- भैया दूज, द्वितीया
भैया दूज,
भाऊ बीज तथा यम द्वितीया
इन पाँच प्रमुख त्योहारों
के उपरांत 01 नवम्बर शुक्रवार के शुभ दिवस लाभ पञ्चमी का पर्व मनाया जाएगा, जिसके
अन्य नाम - सौभाग्य पंचमी या लाभ पांचम है, जिसे मुख्यतः
गुजरात राज्य के व्यापारियों द्वारा व्यापार वृद्धि तथा लक्ष्मी प्राप्ति के
उद्देश्य से मनाया जाता हैं।
अहोई अष्टमी माता जी की आरती हिन्दी में | Ahoi Ashtami Mata ki Aarti in Hindi and English
ahoi ashtami mata ki aarti
ahoi ashtami mata
करवा चौथ के
पश्चात, अहोई माता के
व्रत रूप में सम्पूर्ण उत्तरी भारत में एक प्रमुख त्यौहार मनाया जाता हैं। जैसे कि
करवा चौथ पति की दीर्घ आयु के लिए किया जाता हैं, उसी प्रकार
अहोई अष्टमी संतान की खुशहाली के लिए किया जाता हैं।अहोई अष्टमी के दिवस प्रत्येक संतानवती
महिलाएँ अपने संतान की भलाई तथा उसकी लम्बी आयु की कामना हेतु उषाकाल अर्थात
प्रातः सूर्योदय से प्रारम्भ कर गोधूलि बेला अर्थात संध्याकाल तक उपवास करती हैं। करवा
चौथ के समान अहोई अष्टमी का दिवस भी कठोर उपवास का दिवस होता हैं तथा बहुत सी
महिलाएँ सम्पूर्ण दिवस जल तक ग्रहण नहीं करती हैं। संध्याकाल में आकाश में तारों का
दर्शन करने के पश्चात ही यह व्रत तोड़ा जाता हैं। साथ में, यह भी देखा गया हैं की,
कई महिलाएँ चन्द्रमा के दर्शन करने के
पश्चात ही यह व्रत को तोड़ती हैं, किन्तु इसका अनुसरण करना अत्यंत कठिन होता हैं,
क्योंकि अहोई अष्टमी के दिवस रात में चन्द्रोदय अत्यंत देरी से होता हैं।
करवा चौथ के समान
अहोई अष्टमी का व्रत अधिकतर उत्तरी-भारत में अधिक प्रसिद्ध हैं। यह व्रत कार्तिक
मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिवस किया जाता हैं तथा अहोई अष्टमी व्रत का
दिवस करवा चौथ के चार दिवस पश्चात तथा दीवाली पूजा से आठ दिवस पूर्व आता हैं। साथ
ही, अङ्ग्रेज़ी कैलेंडर
के अनुसार यह व्रत अक्तूबर या नवम्बर के महीने में आता है। अहोई अष्टमी का दिवस
अहोई आठें के नाम से भी जाना जाता हैं क्योंकि यह व्रत अष्टमी तिथि,
जो कि महीने का आठवाँ दिवस होता हैं। अहोई
का अर्थ एक प्रकार से यह भी होता हैं की, "अनहोनी से बचाना"। अतः अहोई अष्टमी का पर्व मुख्यतः
अपनी संतान की लम्बी आयु की कामना तथा उसके रक्षण के लिये किया जाता हैं। इस व्रत
के विषय में एक ध्यान देने योग्य बात यह भी हैं कि इस व्रत को उसी वार को किया
जाता हैं, जिस वार को दिपावली हों।
अहोई अष्टमी माता
जी की आरती हिन्दी में
जय अहोई माता,
जय अहोई माता। टेक।।
तुमको निसदिन
ध्यावत हर विष्णु विधाता॥ जय अहोई माता॥
ब्रह्माणी,
रुद्राणी, कमला तू ही है जगमाता।
सूर्य-चंद्रमा
ध्यावत नारद ऋषि गाता॥ जय अहोई माता॥
माता रूप निरंजन
सुख-सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको
ध्यावत नित मंगल पाता॥ जय अहोई माता॥
तू ही पाताल बसंती,
तू ही है शुभदाता।
कर्म-प्रभाव
प्रकाशक जगनिधि से त्राता॥ जय अहोई माता॥
जिस घर थारो वासा
वाहि में गुण आता।
कर न सके सोई कर
ले मन नहीं धड़काता॥ जय अहोई माता॥
तुम बिन सुख न
होवे न कोई पुत्र पाता।
खान-पान का वैभव
तुम बिन नहीं आता॥ जय अहोई माता॥
शुभ गुण सुंदर
युक्ता क्षीर निधि जाता।
रतन चतुर्दश तोकू
कोई नहीं पाता॥ जय अहोई माता॥
श्री अहोई माँ की
आरती जो कोई गाता।
उर उमंग अति उपजे
पाप उतर जाता॥ जय अहोई माता॥
जय अहोई माता,
जय अहोई माता।
तुमको निसदिन
ध्यावत हर विष्णु विधाता॥ जय अहोई माता॥
Ahoi Mata Ji Ki Aartiin English
Jai Ahoi Mata Jai Ahoi
Mata।
Tumko Nisdin Dhyavat Hari
Vishnu Dhata॥ Jai Ahoi Mata...॥
Brahamni Rudrani Kamla tu
he hai Jag Datta।
Surya Chandrama Dhyavat
Narad Rishi Gatta॥ Jai Ahoi Mata...॥
Mata Roop Niranjan Sukh
Sampatti Datta।
Jo koi Tumko Dhyavat Nit
Mangal Patta॥ Jai Ahoi Mata...॥
Tu he hai Pataal Basanti
tu he hai Sukh Datta।
Karma Prabhav Prakashak
Jagniddhi Se Trata॥ Jai Ahoi Mata...॥
Jis Ghar Tharo Vaas Wahi
Mein Gunna Atta।
Kar Na Sake Soi Kar Le
Mann Nahi Ghabrata॥ Jai Ahoi Mata...॥
Tum Bin Sukh Na Hovay
Putra Na Koi Patta।
Khan-Paan Ka Vaibhav Tum
Bin Nahi Atta॥ Jai Ahoi Mata...॥
Subh gun Sundar Yukta
Sheer Niddhi Jatta।
Ratan Chaturdarsh tokun
koi nahi Patta॥ Jai Ahoi Mata...॥
Shree Ahoi Ma ki Aarti jo
koi gatta।
Ur Umang Atti Upjay Paap
Uttar Jatta॥ Jai Ahoi Mata...॥
Jai Ahoi Mata Jai Ahoi
Mata।
Tumko Nisdin Dhyavat Hari
Vishnu Dhata॥ Jai Ahoi Mata...॥
श्री अहोई अष्टमी व्रत की संध्या कालीन पुजा का शुभ मुहूर्त | Shri Ahoi Ashtami Puja Shubh Muhurat 2019
ahoi ashtami puja shubh muhurat 2019
करवा चौथ के
पश्चात, अहोई माता के
व्रत रूप में सम्पूर्ण उत्तरी भारत में एक प्रमुख त्यौहार मनाया जाता हैं। जैसे कि
करवा चौथ पति की दीर्घ आयु के लिए किया जाता हैं, उसी प्रकार
अहोई अष्टमी संतान की खुशहाली के लिए किया जाता हैं।अहोई अष्टमी के दिवस प्रत्येक संतानवती
महिलाएँ अपने संतान की भलाई तथा उसकी लम्बी आयु की कामना हेतु उषाकाल अर्थात
प्रातः सूर्योदय से प्रारम्भ कर गोधूलि बेला अर्थात संध्याकाल तक उपवास करती हैं।
करवा चौथ के समान अहोई अष्टमी का दिवस भी कठोर उपवास का दिवस होता हैं तथा बहुत सी
महिलाएँ सम्पूर्ण दिवस जल तक ग्रहण नहीं करती हैं। संध्याकाल में आकाश में तारों
का दर्शन करने के पश्चात ही यह व्रत तोड़ा जाता हैं। साथ में, यह भी देखा गया हैं की,
कई महिलाएँ चन्द्रमा के दर्शन करने के
पश्चात ही यह व्रत को तोड़ती हैं, किन्तु इसका अनुसरण करना अत्यंत कठिन होता हैं,
क्योंकि अहोई अष्टमी के दिवस रात में चन्द्रोदय अत्यंत देरी से होता हैं।
करवा चौथ के समान
अहोई अष्टमी का व्रत अधिकतर उत्तरी-भारत में अधिक प्रसिद्ध हैं। यह व्रत कार्तिक
मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिवस किया जाता हैं तथा अहोई अष्टमी व्रत का
दिवस करवा चौथ के चार दिवस पश्चात तथा दीवाली पूजा से आठ दिवस पूर्व आता हैं। साथ
ही, अङ्ग्रेज़ी कैलेंडर
के अनुसार यह व्रत अक्तूबर या नवम्बर के महीने में आता है। अहोई अष्टमी का दिवस
अहोई आठें के नाम से भी जाना जाता हैं क्योंकि यह व्रत अष्टमी तिथि,
जो कि महीने का आठवाँ दिवस होता हैं।
अहोई का अर्थ एक प्रकार से यह भी होता हैं की, "अनहोनी से बचाना"। अतः अहोई अष्टमी का पर्व
मुख्यतः अपनी संतान की लम्बी आयु की कामना तथा उसके रक्षण के लिये किया जाता हैं।
इस व्रत के विषय में एक ध्यान देने योग्य बात यह भी हैं कि इस व्रत को उसी वार को
किया जाता हैं, जिस वार को दिपावली हों।
अहोई अष्टमी
व्रत के संध्या कालीन पुजा का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष कार्तिक
मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 21 अक्तूबर, सोमवार की
प्रातः 06 बजकर 44 मिनिट से प्रारम्भ हो कर, 22 अक्तूबर, मंगलवार की प्रातः 05 बजकर 25 मिनिट तक व्याप्त रहेगी।
अतः इस वर्ष 2019 में अहोई अष्टमी का व्रत 21 अक्तूबर, सोमवार के दिवस किया जाएगा।
इस वर्ष,
अहोई अष्टमी व्रत की संध्या
कालीन पुजा का शुभ मुहूर्त, 21 अक्तूबर, सोमवार
की संध्या 05 बजकर 51 मिनिट से 07 बजकर 04 मिनिट तक का रहेगा।
साथ ही तारों
को देखने का समय साँय 06 बजकर 11 मिनिट तथा
चन्द्रोदय मध्यरात्रि 11 बजकर 57 मिनिट के
पश्चात का होगा।
जिस प्रकार करवा को चिर सुहागन
का वरदान प्राप्त हुआ,
वैसा ही वरदान संसार की
प्रत्येक सुहागिनों को प्राप्त हो।
करवा चौथ सनातन हिन्दु धर्म का एक प्रमुख
पर्व हैं। यह त्यौहार पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा,
मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के साथ-साथ सम्पूर्ण भारत-वर्ष में भिन्न-भिन्न
विधि-विधान तथा भिन्न-भिन्न परंपराओं के साथ धूमधाम से मनाया जाता हैं। करवा चौथ
को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ शरद पूर्णिमा
से चौथे दिवस अर्थात कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के शुभ दिवस मनाया जाता
हैं। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र तथा दक्षिणी भारत में करवा चौथ
आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता हैं। तथा अङ्ग्रेज़ी कैलेंडर के
अनुसार यह पर्व अक्तूबर या नवंबर के महीने में आता है। करवा चौथ के व्रत में सम्पूर्ण
शिव-परिवार अर्थात शिव जी, पार्वती जी, नंदी जी, गणेश जी तथा कार्तिकेय जी की विधिपूर्वक पूजा
करने का विधान हैं। करवा या करक मिट्टी के पात्र को कहा जाता हैं, जिससे चन्द्रमा को जल अर्पण किया जाता है, जल अर्पण
करने को ही अर्घ्य देना कहते हैं।
करवा चौथ का पावन व्रत सौभाग्यवती
स्त्रियाँ अपने पति की दिर्ध आयु तथा अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं
तथा अविवाहित कन्याएँ भी उत्तम जीवनसाथी की प्राप्ति हेतु करवा चौथ के दिवस
निर्जला उपवास रखती हैं तथा चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही अपने व्रत का पारण करती हैं।
यह व्रत प्रातः सूर्योदय से पूर्व ४ बजे से प्रारम्भ होकर रात्रि में चंद्र-दर्शन के
पश्चात ही संपूर्ण होता हैं। पंजाब तथा हरियाणा
में सूर्योदय से पूर्व सरगी के साथ इस व्रत का शुभारम्भ होता हैं। सरगी करवा चौथ
के दिवस सूर्योदय से पूर्व किया जाने वाला भोजन होता हैं। जो महिलाएँ इस दिवस व्रत
रखती हैं उनकी सासुमाँ उनके लिए सरगी बनाती हैं। वहीं, उत्तर
प्रदेश तथा राजस्थान में इस पर्व पर गौर माता की पूजा की जाती हैं। गौर माता की
पूजा के लिए प्रतिमा गौ - माता के गोबर से बनाई जाती हैं।
आज हम आपको इस
विडियो के माध्यम से बताते हैं, कारवाँ चौथ व्रत की पूजा का अत्यंत शुभ
मुहूर्त तथा भारत के प्रत्येक प्रमुख नगरों में करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय-
करवा चौथ के दिवस चंद्रमा उदय होने का समय
प्रत्येक महिलाओं के लिए अत्यंत विशेष महत्वपूर्ण होता हैं,
क्योंकि वे अपने पति की दिर्ध आयु के लिये सम्पूर्ण दिवस निर्जल व्रत रहती हैं तथा
केवल उदित सम्पूर्ण चन्द्रमाँ के दर्शन करने के पश्चात ही जल ग्रहण कर सकती हैं। यह
मान्यता हैं कि, चन्द्रमाँ को देखे बिना यह व्रत पूर्ण नहीं माना
जाता हैं तथा कोई भी महिला कुछ भी खा नहीं सकती हैं ना ही जल ग्रहण सकती कर हैं।
करवा चौथ व्रत तभी पूर्ण माना जाता हैं जब महिला उदित सम्पूर्ण चन्द्रमाँ को एक छलनी
में घी का दीपक रखकर देखती हैं तथा चन्द्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथों से जल
ग्रहण करती हैं।
इस वर्ष, कार्तिक मास के कृष्ण
पक्ष की चतुर्थी तिथि 17 अक्तूबर, गुरुवार
की प्रातः 06 बजकर 38 मिनिट से प्रारम्भ हो कर, 18 अक्तूबर, शुक्रवार की प्रातः 07 बजकर 27 मिनिट तक व्याप्त रहेगी।
अतः इस वर्ष 2019 में करवा चौथ का व्रत 17 अक्तूबर, गुरुवार
के दिन किया जाएगा।
करवा चौथ के व्रत की पूजा का शुभ
मुहूर्त 17 अक्तूबर, गुरुवार की साँय 05
बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 14 मिनट तक का रहेगा।
करवा चौथ पर चन्द्रमा रोहिणी नक्षत्र तथा वृषभ राशि में रहेंगे।वृषभ राशि लग्न का कारक शुक्र ग्रह होता है जो पति-पत्नी के मध्य
अटूट प्रेम का कारक है।
करवाचौथ
के दिवस चन्द्रमाँ का उदय भारतवर्ष में 08 बजकर 34 मिनट पर होने का अनुमान हैं। तथा आपके नगर में करवा चौथ पर चन्द्रोदय का अनुमानित
समय कुछ इस प्रकार से हैं -
भारत के प्रमुख
नगरों में करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय इस प्रकार रहेगा।
शरद पूर्णिमा व्रत 2019 | शरद पूर्णिमा पूजा शुभ मुहूर्त | शरद पूर्णिमा कब है | चंद्रोदय का समय कब है | Sharad Purnima Vrat
sharad purnima ka vrat
शरद पूर्णिमा की रात्रि
माता लक्ष्मी जी को मनाने का मंत्र
ॐ श्रीं
ह्रीं श्रीं कमले कमलालये।
प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः॥
शरद
पूर्णिमा का स्थान हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह पूर्णिमा अन्य
पूर्णिमा की तुलना में अति लोकप्रिय हैं। जिस रात्री आकाश से चंद्रमा अपनी 16
कलाओं से युक्त होकर धरती पर अमृत बरसाता हैं, उसी आश्विन मास
के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता हैं। शरद पूर्णिमा को रास
पूर्णिमा भी कहा जाता हैं।
शरद
पूर्णिमा के दिवस चंद्रमा, माता लक्ष्मी तथा भगवान विष्णु जी
के पूजन करने का विधान हैं। कहा जाता हैं कि शरद पूर्णिमा का व्रत करने से व्रती
की प्रत्येक मनोकामनाएं शीघ्र ही पूर्ण हो जाती हैं तथा संतानों को लंबी आयु का वरदान भी प्राप्त
होता हैं। मान्यता
हैं कि शरद पूर्णिमा की रात चन्द्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर, आसमान से अमृत
की बरसात करता हैं। माना जाता हैं कि 16 कलाओं वाला
पुरुष ही सर्वोत्तम पुरुष हैं। कहा जाता हैं कि भगवान श्री विष्णु जी के अवतार
श्रीकृष्ण 16 कलाओं के साथ अवतरित हुये थे, एवं भगवान
श्रीराम के पास 12 कलाएं थीं। साथ ही शरद पूर्णिमा के पर्व पर खीर बनाकर उसे आकाश
के नीचे रखने की भी परंपरा हैं, अतः इस रात्रि में खीर को खुले आकाश में रखा जाता हैं तथा 12 बजे के पश्चात उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता हैं। ऐसी मान्यता
हैं कि इस खीर में आकाश से गिरने वाला अमृत आ जाता हैं तथा यह खीर कई प्रकार के
रोगों को नष्ट करने की शक्ति रखती हैं। एक प्रमुख बात यह भी हैं कि शरद पूर्णिमा की रात्रि, चंद्रमा
पृथ्वी के सर्वाधिक निकट आ जाता हैं।
शरद पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष, शरद पूर्णिमा के लिए
पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 13 अक्तूबर, रविवार की दोपहर 12 बजकर 36 मिनिट पर होगा। तथा पूर्णिमा तिथि
का समापन 14 अक्तूबर, सोमवार की दोपहर 02 बजकर 38 मिनिट पर होगा।
अतः इस वर्ष, 2019 में,शरद पूर्णिमा का व्रत 13 अक्तूबर, रविवार के दिन किया जाएगा।
शरद पूर्णिमा के दिन
चंद्रोदय का समय 13 अक्तूबर, रविवार की संध्या 06 बजकर 03
मिनिट पर होगा।
भगवान जी को भोग लगाने
का शुभ समय मध्यरात्रि 12 बजे का रहेगा।
पापांकुशा एकादशी कब हैं 2019 | एकादशी तिथि व्रत पारण का समय | तिथि व शुभ मुहूर्त | Papankusha Ekadashi 2019 #EkadashiVrat
papankusha ekadashi kab hai
वैदिक विधान कहता हैं की, दशमी को एकाहार, एकादशी में निराहार तथा द्वादशी में
एकाहार करना चाहिए। सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार सम्पूर्ण वर्ष में 24 एकादशियां
आती हैं, किन्तु अधिकमास की एकादशियों को मिलाकर इनकी संख्या
26 हो जाती हैं। प्रत्येक एकादशी का भिन्न भिन्न महत्व होता हैं तथा प्रत्येक
एकादशीयों की एक पौराणिक कथा भी होती हैं। एकादशियों को वास्तव में मोक्षदायिनी
माना जाता हैं। भगवान श्रीविष्णु जी को एकादशी तिथि अति प्रिय मानी गई हैं चाहे वह
कृष्ण पक्ष की हो अथवा शुकल पक्ष की। इसी कारण एकादशी के दिवस व्रत करने वाले
भक्तों पर प्रभु की अपार कृपा-दृष्टि सदा बनी रहती हैं, अतः
प्रत्येक एकादशियों पर हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले भगवान श्रीविष्णु जी की
पूजा करते हैं तथा व्रत रखते हैं, साथ ही रात्री जागरण भी करते
हैं। किन्तु इन प्रत्येक एकादशियों में से एक ऐसी एकादशी भी हैं जिसे समस्त
पापोंको हरनेवाली तथा उत्तम मनोवांछित फल प्रदान करने वाली मानी गई है। शास्त्रों
के अनुसार, यह एकादशी आश्विन मास के शुक्लपक्ष की ‘पापाङ्कुशा एकादशी’ के नाम से जानी जाती हैं। इस
एकादशी को अश्विना शुक्ल एकादशी के नाम से भी जाना जाता हैं। जातक के समस्त
पाप-कर्मो को नष्ट करने तथा मनोवांछित फल कि प्राप्ति के लिये इस दिवस भगवान
श्रीविष्णु जी कि पूजा की जाती हैं जिस से जातक को पुण्य फल एवं स्वर्ग लोक की
प्राप्ति होती हैं। पापांकुशा एकादशी का व्रत
मुख्यतः वैष्णव समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया हैं। यह व्रत
समस्त ब्रह्मांड के रक्षक भगवान श्रीविष्णु जी को समर्पित हैं। अतः इस दिवस भगवान
विष्णु का भक्ति-भाव से पूजन-अर्चन आदि करने के पश्चात भोग लगाया जाता हैं। पृथ्वी
पर जितने भी तीर्थ तथा पवित्र मंदिर हैं, उन सबके दर्शन का
फल केवल एकादशी व्रत के दिवस भगवान विष्णु के नाम-कीर्तन मात्र से ही जातक प्राप्त
कर लेता हैं। कहा गया है की, पापाकुंशा एकादशी का व्रत हजार
अश्वमेघ तथा सौ सूर्ययज्ञ करने के समान फल प्रदान करता हैं। यह एकादशी का व्रत
जातक के शरीर को निरोगी बनाने वाला तथा सुन्दर स्त्री, धन
एवं सच्चे मित्र प्रदान करने वाला हैं। इस एकादशी व्रत के समान अन्य कोई व्रत नहीं
हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जो साधक कठोर तपस्याओं के
द्वारा फल प्राप्त करते हैं, वही फल इस एकादशी पर शेषनाग पर
शयन करने वाले भगवान श्रीविष्णु जी को सच्चे मन से नमस्कार करने मात्र से ही
प्राप्त हो जाते हैं तथा साधक को यमलोक के दु:ख नहीं भोगने पड़ते हैं। अतः कहा गया
हैं की, भक्तों के लिए एकादशी के दिवस व्रत करना प्रभु भक्ति
के मार्ग में प्रगति करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। भगवान श्रीकृष्ण जी ने
पद्मपुराण तथा ब्रह्मवैवर्त पुराण में इस एकादशी के पुण्यों का वर्णन स्वयं किया
हैं। जो जातक इस एकादशी की रात्रि में जागरण करता हैं, उसे
स्वर्ग तथा मोक्ष की प्राप्ति अवश्य होती हैं। माना गया हैं की, इस व्रत का फल जातक के आने वाली 10 पीढियों को भी प्राप्त होता रहता हैं
तथा व्रत के प्रभाव से जातक के दस पितरों को विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। इस
एकादशी के दिवस दान करने से अत्यंत शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। यह एकादशी का
व्रत जातक के समस्त मनोरथ शीघ्र ही सिद्ध कर देता हैं।
पापांकुशा
एकादशी व्रत का पारण
एकादशी के व्रत
की समाप्ती करने की विधि को पारण कहते हैं। कोई भी व्रत तब तक पूर्ण नहीं माना जाता जब तक
उसका विधिवत पारण ना किया जाए। एकादशी व्रत के अगले दिवस सूर्योदय के पश्चात पारण किया जाता हैं।
ध्यान रहे,
१.एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पूर्व
करना अति आवश्यक हैं।
२.यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पूर्व समाप्त हो रही हो तो
एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के पश्चात ही करना चाहिए।
३.द्वादशी तिथि के भीतर पारण ना करना पाप करने के समान माना
गया हैं।
४.एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान भी नहीं करना चाहिए।
५.व्रत तोड़ने के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रातःकाल का होता हैं।
६.व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को मध्यान के दौरान व्रत तोड़ने
से बचना चाहिए।
७.जो भक्तगण व्रत कर रहे हैं उन्हें व्रत समाप्त करने से पहले
हरि वासर समाप्त होने की प्रतिक्षा करनी चाहिए। हरि वासर द्वादशी तिथि की
पहली एक चौथाई अवधि होती हैं।
८.यदि जातक, कुछ कारणों से प्रातःकाल
पारण करने में सक्षम नहीं हैं, तो उसे मध्यान के पश्चात पारण
करना चाहिए।
इस वर्ष,आश्विन
मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 08 अक्तूबर, मंगलवार की दोपहर 02
बजकर 50 मिनिट से प्रारम्भ हो कर, 09 अक्तूबर, बुधवार की साँय 05 बजकर 18 मिनिट तक व्याप्त रहेगी।
अतः इस वर्ष 2019 में पापांकुशा एकादशी का व्रत 09 अक्तूबर, बुधवार
के दिवस किया जाएगा।
इस वर्ष, पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण अर्थात व्रत
तोड़ने का शुभ समय, 10 अक्तूबर, गुरुवार
की प्रातः 06 बजकर 26 से 8 बजकर 43 मिनिट तक का रहेगा।
द्वादशी समाप्त होने का
समय - 19:52
पापांकुशा
एकादशी का व्रत कब किया जाता हैं?
पापांकुशा एकादशी का व्रत
दशहरे या विजया-दशमी के पर्व के अगले दिवस आता है। सनातन हिन्दू पंचाङ्ग के अनुसार
पापांकुशा एकादशी का व्रत आश्विन मास की शुक्ल पक्ष के ग्यारवें दिवस अर्थात
एकादशी के दिवस किया जाता हैं। अङ्ग्रेज़ी कलेंडर के अनुसार यह व्रत सितम्बर या अक्तूबर
के महीने में आता हैं।
नवरात्र हिन्दुओं का अत्यंत पवित्र तथा
प्रमुख त्यौहार हैं। नवरात्र की पूजा नौ दिनों तक होती हैं तथा इन नौ दिनों में माताजी
के नौ भिन्न-भिन्न स्वरुपों की पूजा की जाती हैं। माताजी के नौ रूप इस प्रकार हैं-
माँ शैलपुत्री,
ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा माँ,
स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि,
माँ महागौरी तथा सिद्धिदात्रि माँ। प्रत्येक वर्ष में दो
बार नवरात्र आते हैं,
तथा गुप्त नवरात्र भी आते हैं। पहले नवरात्र का प्रारंभ
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष से होता हैं। तथा अगले नवरात्र शारदीय नवरात्रे कहलाते हैं, जो आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारम्भ होकर नवमी
तिथि तक रहते हैं। इन नवरात्रों के पश्चात दशहरा या विजयादशमी पर्व मनाया जाता हैं।
यह नवरात्र आश्विन मास के शरद ऋतू में आते हैं, अतः इन
नवरात्रों को शारदीय नवरात्र कहा जाता हैं। यह नवरात्र को सभी नवरात्रों में सर्वाधिक प्रमुख तथा महत्वपूर्ण माना गया हैं, अतः शारदीय नवरात्रों को महा-नवरात्रि भी कहा जाता हैं। यह त्यौहार
गुजरात तथा बंगाल के साथ-साथ सम्पूर्ण भारत-वर्ष में अत्यंत धूम-धाम एवं
हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। माताजी के इस त्योहार को सम्पूर्ण उत्तर भारत
में नवरात्र कहा जाता हैं, वहीं पश्चिम बंगाल तथा उसके आसपास
के राज्यों में इसे दुर्गा पूजा के नाम से जाना जाता हैं,
साथ ही गुजरात में यह पर्व अत्यंत उत्साह के साथ, डांडिया
तथा गरबा खेलकर, धूमधाम से मनाया जाता हैं। दोनों ही
नवरात्रों में माताजी का पूजन विधिवत् किया जाता हैं। देवी के पूजन करने की विधि
दोनों ही नवरात्रों में लगभग एक समान ही रहती हैं। इस त्यौहार पर सुहागन या कन्या, सभी अपने सामर्थ्य अनुसार दो, तीन या सम्पूर्ण नौ दिनों तक
का व्रत रखते हैं तथा दसवें दिन कन्या पूजन के पश्चात व्रत खोला जाता हैं। नवरात्र
के प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में व्रत का संकल्प किया जाता हैं। अतः व्रत का संकल्प
लेते समय उसी प्रकार संकल्प लें जीतने दिन आपको व्रत रखना हैं। व्रत-संकल्प के
पश्चात ही घट स्थापना की विधि प्रारंभ की जाती हैं। घट स्थापना सर्वश्रेष्ठ
मुहूर्त में ही करना चाहिए, ऐसा करने से घर में सुख तथा समृद्धि व्याप्त
रहती हैं।
हिन्दू धर्म में प्रत्येक पूजा से पहले
भगवान गणेश जी की पूजा का विधान हैं, अतः
नवरात्र की शुभ पूजा से पहले कलश के रूप में श्री गणेश महाराज को स्थापित किया
जाता हैं। नवरात्र के आरंभ की प्रतिपदा तिथि के दिन कलश या घट की स्थापना की जाती हैं।
कलश को भगवान गणेश का रूप माना जाता हैं।
आइये हम आपको बताते हैं,
देवी माताजी के शारदीय नवरात्र के कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त-
कलश स्थापना करते समय इन
बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए-
कृपया ध्यान दे:-
1नवरात्र में देवी पूजा के लिए जो
कलश स्थापित किया जाता हैं, वह सोना, चांदी,
तांबा, पीतल या मिट्टी का ही होना चाहिए। लोहे
या स्टील के कलश का प्रयोग पूजा में नहीं करना चाहिए।
2. नवरात्र में कलश स्थापना किसी भी
समय किया जा सकता हैं। नवरात्र के प्रारंभ से ही अच्छा समय प्रारंभ हो जाता हैं,
अतः यदि जातक शुभ मुहूर्त में घट स्थापना नहीं कर पाते हैं तो वे सम्पूर्ण दिवस
किसी भी समय कलश स्थापित कर सकते हैं।
3. नवरात्रों में माँ भगवती की आराधना “दुर्गा सप्तसती” से की जाती है, परन्तु यदि समयाभाव है तो भगवान् शिव रचित “सप्तश्लोकी दुर्गा” का पाठ अत्यंत
ही प्रभाव शाली है एवं दुर्गा सप्तसती का पाठ सम्पूर्ण फल प्रदान करने वाला है।
शारदीय नवरात्र 2019 के कलश
स्थापना का शुभ मुहूर्त
29 सितम्बर रविवार के शुभ दिवस से
शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो रहा हैं। तथा यह पर्व 08 अक्तूबर मंगलवार के दिन तक
मनाया जाएगा। नवरात्र के प्रथम दिन अर्थात 29 सितम्बर रविवार के दिन को माता
दुर्गाजी के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा होगी। पार्वती तथा हेमवती भी माँ
शैलपुत्री के अन्य नाम हैं। इस वर्ष 2019 में देवी दुर्गा माताजी का आगमन हाथी पर
होगा तथा उनका प्रस्थान चरणायुध पर होगा।
इस वर्ष,
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 28 सितम्बर, शनिवार के रात्रि 11
बजकर 56 मिनिट से आरंभ हो कर 29 सितम्बर, रविवार की रात्रि
08 बजकर 14 मिनिट तक व्याप्त रहेगी।
अतः इस वर्ष 2019 में शारदीय नवरात्र
के कलश स्थापना करने का शुभ मुहूर्त 29 सितम्बर,
रविवार की प्रातः 06 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक का रहेगा। यदि इस, चित्रा नक्षत्र के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त में आप कलश स्थापना करेंगे तो
आपके लिए यह लाभदायक एवं अत्यंत शुभ रहेगा।
आशा करता हु मेरे द्वारा दी गयी
जानकारी आपको अच्छी लगी होगी, यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ इस
विडियो के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा शेयर करे तथा हमारे चेंनल को सब्सक्राइब
जरूर करे
Karva Chauth Vrat Katha in English | Karwa Choth Pooja Story in the English Language
Karva Chauth Vrat Katha in English
Karva Chauth may be a one-day festival celebrated by Hindu
girls from some regions of Asian nation, four days when purnima (a full moon)
within the month of Kartika. Dates disagree in line with the Gregorian calendar
that is tabular and doesn't seem to be supported constellations. Like several
Hindu festivals, Karva Chauth is predicated on the calendar that accounts for
all astronomical positions, particularly positions of the moon that is employed
as a marker to calculate necessary dates.
On Karva Chauth, the married girls, particularly in Northern The Asian nation, quick from sunrise to moonrise for the security and longevity of
their husbands. The Karva Chauth quick is historically celebrated within the
states of Rajasthan, Prayagraj Uttar Pradesh, Himachal Pradesh, city MADHYA
PRADESH, Haryana, Punjab, Old Delhi and as Atla Tadde in Andhra Pradesh. The
competition falls on the fourth day when the total moon, within the Hindu
calendar month of Kartik. traditionally, Karva Chauth was celebrated as a
prayer for the long lifetime of troopers within the war, and by extension
nowadays refers to the long life of a married husband.
Karva Chauth Vrat Katha in English
"A long very long time past, there lived an attractive
patrician by the name of Veeravati. once she was of the mature age, Veeravati
was married to a king. On the occasion of the primary Karva Chauth when her
wedding, she visited her parents’ house."
"After sunrise, she determined a strict quick. However,
the queen was too delicate and couldn’t stand the rigours of fast. By evening,
Veeravati was too weak and fainted. Now, the queen had seven brothers World
Health Organization idolized her dearly. They couldn’t stand the plight of
their sister and determined to finish her quick by deceiving her. They created
a hearth at the close hill and asked their sister to visualize the glow. They
assured her that it absolutely was the moonlight and since the moon had up, she
may break her quick."
"However, the instant the gullible queen Ate her
dinner, she received the news that her husband, the king, was dead. The queen
was sorrowful and rush to her husband’s palace. On the way, she met Lord Shiva
and his consort, god Hindu deity. Hindu deity up on her that the king had died
as a result of the queen had broken her quick by looking at a false moon.
However, once the queen asked her for forgiveness, the god granted her the boon
that the king would be revived however would be sick."
"When the queen reached the palace, she found the king
lying unconscious with many needles inserted in his body. Each day, the queen
managed to get rid of one needle from the king’s body. Next year, on the day of
Karva Chauth, only 1 needle remained embedded within the body of the
unconscious king."
"The queen determined a strict quick that day and once
she visited the market to shop for the karva for the puja, her maid removed
the remaining needle from the king’s body. The king regained consciousness and
mistook the maid for his queen. once the important queen came back to the
palace, she was created to function a maid."
"However, Veeravati was faithful to her religion and
religiously determined the Karva Chauth vrat . Once the king was aiming to
another kingdom, he asked the important queen (now turned maid) if she wished
something. The queen asked for a combination of identical dolls. The king
duty-bound and also the queen unbroken singing a song " Roli ki Goli
holmium gayi... Goli ki Roli holmium gayi " (the queen has become a maid
and also the maid has become a queen)."
"On being asked by the king on why did she keep
continuation that song, Veeravati narrated the whole story. The king repented
and rehabilitated the queen to her royal standing. it absolutely was solely the
queen’s devotion and her religion that won her husband’s feeling and also the
blessings of the god Hindu deity."