27 December 2017

वृषभ राशि का भविष्य | vrishabh Rashi 2018 | राशिफल हिन्दी मे | वार्षिक राशिफल 2018 | vrushabh Rasi | भविष्यवाणी


वृषभ राशि का भविष्य | vrishabh Rashi 2018 | राशिफल हिन्दी मे | वार्षिक राशिफल 2018 | vrushabh Rasi | भविष्यवाणी




श्लोक

उद्यमेनैव हि सिध्यन्ति, कार्याणि न मनोरथै।

न हि सुप्तस्य सिंहस्य, प्रविशन्ति मृगाः॥

अर्थात – प्रयत्न करने से ही कार्य पूर्ण होते हैं, केवल इच्छा करने से नहीं, जिस प्रकार सोते हुए शेर के मुख में हिरन स्वयं प्रवेश नहीं करते हैं।

 
सर्वप्रथम हम भगवान् से प्रार्थना करते है की आपका नववर्ष मंगलमय तथा शुभ फलदायक सिद्ध हो। नया वर्ष आने वाला है, आप सभी सोच रहे होंगे की, देखते है यह वर्ष मेरे लिए कैसा होता है, इस वर्ष मैं यह कार्य करूँगा या मेरा यह कार्य हो जाता तो अच्छा होता इत्यादि, हम आपको अपने इस विडियो के माध्यम से बताने जा रहे है कि नववर्ष 2018 किस कार्य के लिए अच्छा रहेगा या किस लिए अच्छा नहीं रहेगा या यह कार्य करना चाहिए अथवा नहीं करना चाहिए। हमारा यह प्रयास रहेगा कि हम हमारे ज्योतिषीय अनुभव के आधार पर आपके अंतर्मन में उठने वाले समस्त प्रश्नों का सही उत्तर दे पाए। अन्य विशेष जानकरी या किसी भी प्रकार के प्रश्न हो तो कमेन्ट करे!

वृषभ राशि (Taurus Sign) : , , , , वा, वू, वे, वो
अंग्रजी के शब्द- I, U, E, O, Wa, We, Wi तथा Wo

1- वृषभ राशिफल 2018 के अनुसार स्वास्थ्य / Health
इस वर्ष आपकी सेहत में अस्थिरता बही रहेगी, अतः सेहत के प्रति किसी भी  प्रकार की असावधानी ना रखे। यदि श्वास या फेफड़े से सम्बंधित कोई परेशानी है तो समय पर इलाज करवा ले। इस वर्ष आपको सिरदर्द, रक्तचाप तथा हृदय संबंधी विकार व्याकुल कर सकते हैं। किन्तु नियमित व्यायाम, योग, प्राणायाम तथा ध्यान की सहायता से आपकी रक्षा हो सकती है। काम के साथ-साथ खानपान पर भी पूरा ध्यान दें तथा उचित समय पर विश्राम भी करते रहे। ग्रहों की अस्थिरता के कारण जनवरी से मार्च की अवधि में आपको अधिक क्रोध आ सकता हैं। इस वर्ष आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। नियमित रूप से व्यायाम करना, दौड़ना तथा परिश्रम करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। फल तथा हरी सब्ज़ी अधिक से अधिक खाएँ। मसालेदार खाना खाने से दुरी बनाये रखे। घर या घर से बाहर किसी भी काम में जल्दबाज़ी करने से बचें। वाहन आदि भी सावधानी से चलाए। हाथ में चोट या मोच का डर रहेगा।

2- वृषभ राशिफल 2018 के अनुसार आर्थिक स्थिति (धन-संपत्ति) / Wealth
धन-सम्पत्ति के प्रति यह वर्ष आपके लिए मिले जुले परिणाम प्रदान करने वाला है। किसी विशेष कार्य अथवा व्यवसाय वृद्धि के लिए निवेश आँख मूंदकर ना करें। आर्थिक कंगाली के कारण पारिवारिक जीवन में परेशानियाँ हो सकती हैं। अतः अपने ख़र्चों पर नियंत्रण अवश्य रखे, तभी आप धन बचाने में सफल हो पाएंगे। अक्टूबर से आर्थिक स्थिति के प्रति तेजी से सुधार होगा। यदि आप वास्तु उपाय से आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास करेंगे तो, आपके के द्वारा बनाये गए विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन अवश्य होगा। यदि आप कोई मकान लेना चाह रहे है, तो आपकी यह इच्छा की पूर्ति इसी वर्ष हो जायेगी तथा आप अपने पुराने मकान की साज-सज्जा में धन खर्च कर सकते है। शेयर बाज़ार में धन निवेश ना करने की परामर्श दी जाती है। किन्तु, यदि आप अच्छे से सोच-विचार करने के पश्यात निवेश करते हैं, तो निश्चित तौर पर आपको अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होगा। किन्तु, ऐसा निरंतर ना हो कर, कभी कभी ही होगा।

3- वृषभ राशिफल 2018 के अनुसार व्यवसाय (काम-धंधा)/ Business

इस वर्ष, शनि आपके अष्टम भाव में होने के कारण अनेक कामों में कुछ कठिनाइयों के आने का संकेत प्राप्त हो रहा है। यह भी हो सकता है की सरल तथा सहज कार्य में भी कुछ कठिनाई आ सकती है। सितम्बर के पश्यात आपको साझेदारी में कोई काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, किन्तु कोई भी निर्णय सावधानी-पूर्वक लेना उचित होगा, शीघ्रता में कोई निर्णय ना ले क्योकि यह साझेदारी टूट सकती है तथा आपके काम में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। किन्तु, यदि आप अपने जीवनसाथी को, अपने व्यापार में भागीदार बनाते है, तो आपको अवश्य लाभ ही प्राप्त होगा। यदि आपका पेशा नौकरी हैं, तो छठे भाव में स्थित बृहस्पति आपके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। अर्थात इस वर्ष आपको नौकरी में तरक्की प्राप्त हो सकती है तथा वेतन में भी वृद्धि की भी संभावना है।

4- वृषभ राशिफल 2018 के अनुसार पारिवारिक जीवन (प्रेम व दाम्पत्य)/ Family Life
इस वर्ष शुरुआती दिनों में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। ऐसे में सम्बंधों के प्रति सचेत व गंभीर रहना अत्यंत आवश्यक है। इस वर्ष आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम बनाये रखना होगा, विशेषकर जब आप अपने बच्चो तथा धर्म-पत्नी से बात कर रहे हों। पंचम भाव में शनि की दृष्टि के कारण प्रेम सम्बंध में कुछ उतार-चढ़ाव दिख रहे हैं। जनवरी से लेकर मार्च तक आपके लिए कुछ परेशानियाँ अवश्य होगी। इन परेशानियों से बचने के लिए किया गया परिश्रम अधिक रंग नहीं दिखा पाएगा। आपका जीवन-साथी आपकी बात या आपके तरीको से ना-खुश रह सकता है। किन्तु आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा तथा घर-परिवार में शांति का माहौल बन जाएगा। वर्ष के अंत में अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। तब आपकी रुची दान-पुण्य करने में होगी तथा इसके लिए समाज में आपकी अत्यंत प्रशंसा भी होगी। घर-परिवार में शुभ कार्यो के आयोजन का योग बन रहा है। बच्चों तथा धर्म-पत्नी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बना सकते हैं। इस यात्रा से आपके संबंधों में मधुरता आएगी तथा रिश्ते मजबूत होंगे।

5- वृषभ राशिफल 2018 के अनुसार रोज़गार (नौकरी) / Job
यदि आप नई नौकरी खोज रहे है, तो आपके लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ रहेगा। इस वर्ष आपको अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इसका मुख्य कारण है की वृहस्पति की दृष्टि आपके कर्म स्थान पर है। आपको नौकरी अवश्य मिलेगी। यदि आप नौकरी कर रहे है तो, भविष्यफल के अनुसार कार्यस्थल पर यह वर्ष आपके लिए अच्छा है। सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि आप भी जानते हैं कि सफलता पाना इतना आसान नहीं होता। कार्यस्थल पर आपको प्रधान तथा वरिष्ठ अधिकारियो का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही काम के लिए आपकी प्रसंसा भी होगी। जनवरी से मार्च की अवधि में आपकी अच्छे पद पर पदोन्नति होगी तथा अवाक में भी वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर इसी अवधि में विवादों से आपका नाम जुड़ सकता है तथा आप किसी षड्यंत्र के शिकार भी हो सकते है। अतः आपको कार्यस्थल पर इस दौरान अत्यंत ही सावधान रहना होगा तथा सोच-समझकर क़दम बढ़ाना होगा।

6- वृषभ राशिफल 2018 के अनुसार शिक्षा (पढाई)/Education
यह वर्ष शिक्षा के प्रति आपका भाग्य आपका साथ देगा। आपके दृढ़ निश्चय तथा पढ़ाई के प्रति समर्पण के लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखे तथा उसे प्राप्त करने के लिए सार्थक प्रयास करते रहे। आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी किन्तु, कई बार परीक्षा के तनाव के कारण आपकी एकाग्रता में कमी दिखेगी। आपको नकारात्मक विचारों से दूर ही रहना होगा, अन्यथा आगे का पथ आपके लिए कठिन हो जाएगा। तनाव से बचने के लिए आप कुछ दिनों के लिए पढ़ाई से दूर रह सकते हैं तथा मनोरंजन में समय बिता सकते हैं। कुल मिलाकर शिक्षा में व्यवधान तो रह सकता है किन्तु कड़ी मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग हैं तथा वर्ष 2018 में आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। ख़ासकर प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन अत्यंत प्रसंसनीय होगा। अतः सभी प्रकार की चिंताओं को छोड़कर अपने लक्ष्य पर सम्पूर्ण ध्यान दें। कला, मनोविज्ञान तथा गणित से जुड़े छात्रो से अच्छे परिणाम की आशा की जनि चाहिए।

वृषभ राशिफल 2018 के अनुसार क्या करें उपाय  / What to do?
1-  प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को रामभक्त हनुमान जी के मंदिर जा कर उन्हें सिंदूर चढ़ाएँ।
2-  पुजारी तथा ब्राह्मणों को पीले वस्त्र का दान करना चाहिए।
3-  प्रत्येक शनिवार को शनिदेव के मंदिर के दर्शन करे।
4-  अपनी धर्म-पत्नी को सम्मान दें, आप की समस्या स्वतः ही समाप्त हो जायेगी।
5-  शनि देव की शांति के लिए योग्य पंडित द्वारा विशेष अनुष्ठान कराना चाहिए।
6-  कोई भी निर्णय सोच-समझकर तथा अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ एकमत हो कर ही ले।
7-  हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करना आपके लिए शुभ होगा।
8-  मंगलवार को लाल मसूर की दाल का दान किसी, उचित निर्धन व्यक्ति को करें।
धन्यवाद.....



22 December 2017

मेष राशि का भविष्य | Mesh Rashi 2018 | राशिफल हिन्दी मे | वार्षिक राशिफल 2018 | Mesha Rasi | भविष्यवाणी



मेष राशि का भविष्य | Mesh Rashi 2018 | राशिफल हिन्दी मे | वार्षिक राशिफल 2018 | Mesha Rasi | भविष्यवाणी




Mesh Rashifal 2018 –





सर्वप्रथम हम भगवान् से प्रार्थना करते है की आपका नववर्ष मंगलमय तथा शुभ फलदायक सिद्ध हो। नया वर्ष आने वाला है, आप सभी सोच रहे होंगे की, देखते है यह वर्ष मेरे लिए कैसा होता है, इस वर्ष मैं यह कार्य करूँगा या मेरा यह कार्य हो जाता तो अच्छा होता इत्यादि, हम आपको अपने इस विडियो के माध्यम से बताने जा रहे है कि नववर्ष 2018 किस कार्य के लिए अच्छा रहेगा या किस लिए अच्छा नहीं रहेगा या यह कार्य करना चाहिए अथवा नहीं करना चाहिए। हमारा यह प्रयास रहेगा कि हम हमारे ज्योतिषीय अनुभव के आधार पर आपके अंतर्मन में उठने वाले समस्त प्रश्नों का सही उत्तर दे पाए। अन्य विशेष जानकरी या किसी भी प्रकार के प्रश्न हो तो कमेन्ट करे!
 
मेष राशि (Aries Sign) : चु,चे,चो,,ली,लू,ले,लो,
अंग्रजी के शब्द- A, L, तथा Ch

1- मेष राशिफल 2018 के अनुसार स्वास्थ्य / Health
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष मेष राशि के जातकों के लिए रहेगा। इसका कारण है देवगुरु बृहस्पति की आपकी राशि पर कृपा दृष्टि। अक्टूबर के महीने तक गुरु की कृपा दृष्टि आपको मिलती रहेगी तथा आप सेहतमंद बने रहेंगे। किन्तु वर्ष के दूसरे चरण अर्थात् अक्तूबर मास के पश्यात से आपको सेहत के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, मौसम परिवर्तन होने पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हो सकती है। यदि आपको हृदय या सीने से सम्बधित कोई समस्या है, तो आपको अपना विशेष ध्यान रखने की परामर्श दी जाती है तथा राहु शनि का उपाय भी करवाने की परामर्श दी जाती है, अन्य कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने की सम्भावना नही है। वर्षांत के दो महीनों में वाहन चलाते समय सावधानी रखने की परामर्श दी जाती है।  देखा जाए तो पेट-संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। जोड़ो में दर्द की शिकायत हो सकती है।

2- मेष राशिफल 2018 के अनुसार आर्थिक स्थिति (धन-संपत्ति) / Wealth
इस वर्ष मेष राशि वाले जातकों को आर्थिक विषयों में अनुकूलता प्राप्त होती रहेगी। इसका कारण है, गुरु ग्रह की दृष्टि आपके लाभ भाव पर रहेगी। लाभेश शनि भी लाभ भाव पर दृष्टि डाल रहा है अत: लाभ मिलने की अच्छी सम्भावनाएं है किन्तु स्वाभाविक क्रूर ग्रह शनि की दृष्टि के कारण कभी कभी लाभ में कुछ अवरोध भी सकता है। किन्तु कुल मिलाकर परिणाम यही रहेगा कि आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी किंतु बचत कम मात्रा में हो पाएगी। अतः सोच समझकर खर्च करे एवं आँख मूँद कर ख़र्च करें। अक्टूबर के पश्यात कुछ अप्रत्याशित धन लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। यदि, अशुभ ग्रह की दशा चल रही हो तो सावधानी अवश्य रखे तथा अशुभ ग्रह का ज्योतिषीय उपाय किसी योग्य पंडित से करवाए।

3- मेष राशिफल 2018 के अनुसार व्यवसाय (काम-धंधा)/ Business
व्यवसाय की दृष्टिकोण से यह वर्ष अनुकूल है किन्तु व्यवसाय में भाग दौड़ अधिक रह सकती हैं। किन्तु आपका नवमा भाव भाग्य भाव होने के कारण  कर्म तथा भाग्य के संगम से परिणाम अत्यंत शुभ मिलने वाले हैं। अक्टूबर से पहले कोई नया कार्य भी प्रारम्भ हो सकता है। यदि आपके कार्य का कोई सम्बंध दूर के स्थानों या विदेश से हैं तो परिणाम अधिक अच्छे रहने वाले हैं। अक्टूबर से कारोबार में ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है। इस वर्ष परिवार के वरिष्ठ परिजनों से थोड़ा मतभेद रह सकता है, अतः स्वपरिजन के साथ मिलकर कोई व्यापार ना करे आपको जो भी मिलना है अवश्य मिलेगा, अतः अपना प्रयास निरंतर बनाये रखें।

4- मेष राशिफल 2018 के अनुसार पारिवारिक जीवन (प्रेम व दाम्पत्य)/ Family Life
वर्ष के प्रारम्भ में पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आने वाली है, कीन्तु यह स्थिति ज्यादा दिन तक नही रहेगी। गुरु के प्रभाव से सभी समस्या स्वतः ही समाप्त हो जाएगी अतः व्याकुल होने की विशेष आवश्यकता नही है। यह वर्ष पारिवारिक सम्बंधों के लिए अत्यंत शुभ रह सकता है। जीवन में सौभाग्य के कारक देवगुरु बृहस्पति आपके सप्तम भाव में हैं। अत: वैवाहिक विषयों में यह आपकी सहायता कर सकते हैं। यदि आपकी उम्र विवाह की है तो यह वर्ष आपको सम्पूर्ण सहायता प्राप्त होगी सगाई वैवाहिक सम्बंध के लिए भी वर्ष अनुकूल रहेगा। किन्तु ध्यान दे की यह शुभ कार्य अक्टूबर के महीने से पहले ही होने आवश्यक है इस वर्ष, क्रोध तथा अविश्वास के कारण आपके पारिवारिक जीवन में अनबन हो सकती है अतः गुस्सा तथा अविश्वास को रिश्तो के बीच में ना आने दे, रिश्तो को सभी के दृष्टि से समझने की कोशिश करे तभी कोई निर्णय ले। धैर्य बनाये रखे क्रोध अथवा उत्तेजना में कोई बड़ा निर्णय ना ले तो सब अनुकूल रहेगा आप अपने अंतर्मन की बात माता के साथ कर सकते है। किन्तु पिता के साथ विचारों की लड़ाई हो सकती है। अतः सावधान रहें तथा वाद-विवाद से यथा सम्भव बचें। संतान पक्ष को लेकर चिंता बनी रहेगी।

5- मेष राशिफल 2018 के अनुसार रोज़गार (नौकरी) / Job
यदि आप नौकरी की खोज में हैं तो आपकी यह अभिलाषा भी इस वर्ष पूरी हो सकती है। नौकरी पाने के कई उत्तम अवसर आपको प्राप्त होंगे। यदि आप नई नौकरी की खोज में हैं तो इस वर्ष आपको कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस वर्ष कर्म तथा लाभ भाव का स्वामी शनि नवम स्थान में में बैठा है यह स्थान भाग्य-भाव है अतः ऐसी स्थिति में आपको तरक्की भी प्राप्त हो सकती  है। अपने कर्त्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करे, लक्ष्य स्वतः ही प्राप्त हो जाएगा। अक्टूबर मास के पश्यात परिस्थिति विपरीत अवस्था में आ सकती है।

6- मेष राशिफल 2018 के अनुसार शिक्षा (पढाई)/Education
छात्रों के लिए यह वर्ष अच्छा भी है तथा महत्वपूर्ण भी है। इस वर्ष विद्यार्थियों को कई श्रेष्ठ अवसर भी प्राप्त होंगे। अक्टूबर तक गुरु की दृष्टि आपके पहले भाव पर है जो आपके मस्तिष्क को जागृत अवस्था में रखेगी तथा आप सभी विवादों को पार करते हुए अपने चरम लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। यदि आप लगन से पढ़ाई करते हैं तो आपको परिणाम भी अच्छे प्राप्त होंगे। किन्तु अक्टूबर के पश्यात का समय थोड़ा सा कमजोर रह सकता है अत: उस समय विशेषकर मन को एकाग्र रखें। ऐसा करके आप अपने अध्ययन से मिलने वाले परिणामों को अधिक श्रेष्ठ कर सकेंगे। आपके शिक्षक आपके मेहनत की प्रशंसा करेंगे, जिससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी। यदि आप किसी प्रतियोगीता की तैयारी कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मेष राशिफल 2018 के अनुसार क्या करें उपाय  / What to do?

1-  मेष राशी के लग्न का स्वामी मंगल ग्रह है, अतः आप हनुमानजी की  पूजा एवम् व्रत करेंगे तो आपका भाग्य साथ देगा
2-  नया कार्य प्रारंभ करने से पहले सही प्रकार से सूक्ष्म परीक्षण कर ले उसके पश्यात ही वह कार्य आरम्भ करें, किसी के प्रलोभन में आकर कोई निर्णय ना लें।
3-  स्वयं पर विश्वास करे तथा आत्मविश्वास बनाए रखे। अन्य किसी पर विश्वास करना घातक सिद्ध हो सकता है।
4-  प्रतिदिन हनुमान चालीसा या सुन्दरकाण्ड  का नित्य पाठ करने से  सभी समस्या समाप्त हो जाएगी।
5-  प्रतिदिन सुबह के समय, स्नान करने के पश्यात, तांबे के पात्र से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
6-  यथा-संभव शुक्रवार के दिन कन्याओं को मिश्री तथा खीर खिलाएँ जिस से निर्धनता तथा मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
7-  प्रतिदिन ब्रह्म-महूर्त में जागने का प्रयास करें तथा सूर्यास्त के समय लाल सूर्यदेव को सीधा देखें व प्रार्थना करे।
8-  माता अथवा माता तुल्य अन्य स्त्रियों की सेवा करें।
धन्यवाद्...