25 February 2017

डरावने सपने से बचने के लिए और अच्छी नींद के लिए सोने से पहले करे यह काम



डरावने सपने से बचने के लिए और अच्छी  नींद के लिए सोने से पहले करे यह काम

दोस्तों आज मैं आपको इस विडियो द्वारा बहुत ही आसान परन्तु अत्यंत  शक्तिशाली तरीका बतावुंगा जिस से आपको अच्छी नींद भी आयेगी साथ मैं  कभी भी बुरे सपने नहीं सतायेंगे!
    दोस्तों
कहते हैं की स्वस्थ्य ही मनुष्य का सबसे बड़ा धन हैं  और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है की प्रतिदिन आप सुकून और शांति के साथ पर्याप्त नींद लें। एक अच्छी सेहत के साथ तनाव से मुक्ति पाने के लिए नींद ज़रूरी हैं आपको सुकून भरी नींद न आये या यदि  ! अगर  आपको नींद में बुरे विचार या  डरावने सपने आते हैं तो पर्याप्त नींद गायब सी हो जाती है तथा आप भी तनाव और थकान के साथ चिडचिडेपन का शिकार हो जाते हैं!  ऐसे में स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हम सपनों में कई बार हम परेशान बच्चे, भटकती आत्माएं, जंगली जानवर, अंधेरे रास्ते या किसी खतरनाक संकट को देखते हैं जिससे आंखें खुल जाती हैं और भयंकर डर लगने लगता है और हम डर से पसीने-पसीने हो जाते हैं! बुरे सपनो का प्रभाव हमें दूसरें दिन भी दिखाई देता है। इससे शारीरिक समस्याओ के साथ साथ मानसिक थकान भी उत्पन्न होती हैं!  कभी कभी पूरे दिन हम उस डरावने सपने के बारे  सोचने लगते हैं!  जो की हमारे कामों में बाधक बनता है। इससे बचना अच्छी सेहत के लिए अत्यंत आवश्यक है। अगर आपके या आपके किसी साथी साथ भी अगर कुछ ऐसी ही समस्या है तो सोने से पहले करें ये काम। डरावने सपनो से बचने के लिए और अच्छी नींद के लिए आप हमारा यह विडियो शुरू से आखिरी तक देखे !

दोस्तों आज के भागदौड़ भरे ज़माने में किसी भी व्यक्ति का यह सपना होता है की जब वह पूरे दिन कठोर परिश्रम और भागदौड़ करे, तो रात को उसे दो वक़्त का भोजन तथा सुख और चेन की नींद मिले तथा उस नींद में कोई भी भयानक स्वप्न आये.

जागती आंखों से सपने देखना अधिकांश लोगों को सपना अच्छा होता है और ऐसे सपने देखना उनके बस में होता है लेकिन नींद में दिखाई देने वाले सपनो पर हमारा नियत्रण नहीं होता! इसी वजह से अनहोनी घटना दिखती हैं तथा डर लगता हैं, जिससे मन दुखी होता है।

सोने से पहले शास्त्रों के अनुसार बताए गए ज्योतिष के कुछ साधारण से उपाय करके आप नींद में आने वाले बुरे और अशुभ विचारों तथा डरावने सपनों से बच सकते हैं।

 

१. सोने पहले अपने हाथ और पैरो को अच्छे से धो कर सूखे कपडे से पोछ ले !

२. प्रतिदिन रात को सोते समय हनुमान चालीसा का एक बार पाठ करके सोएं, आपको बुरे सपने आना बंद हो जाएंगे।
३. यदि रात में किसी भी तरह का डर लगता हो तो अपने सिरहाने के नीचे एक पीपल की जड़ तथा उसकी टहनी का छोटा सा टुकड़ा रखें। ये दोनों ही सूर्यास्त से पहले तोड़े, सूर्यास्त हो जाने पर अगले दिन ही पेड़ की जड़ और टहनी तोड़े।
४. कभी भी उत्तर तथा पश्चिम दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। ऎसा करने से शरीर के मैग्नेटिक करंट में बाधा पहुंचती है और दिमाग बैचेन हो जाता है। अक्सर इन दिशाओं में सिर करके सोने वाले चौंक कर उठ जाते हैं। पूर्व को सोने के लिए सबसे अच्छी दिशा माना जाता है। इस दिशा में सिर तथा पश्चिम में पैर करके सोने से अच्छी नींद आती है और बुरे सपनों से भी निजात मिलती है।


५. सपने में यदि बार-बार नदी, झरना या पानी दिखाई दे तो यह पितृ दोष की वजह से हो सकता है। इसके लिए अमावस्या के दिन सफेद चावल, शक्कर और घी मिला कर पीपल के पेड़ पर सूर्यास्त के बाद चढ़ाने से आराम मिलता है।
६. कई बार घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होने की वजह से भी बुरे सपने आने लगते हैं। इसके लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा को हटाना जरूरी होता है। प्रतिदिन सुबह घर में सेंधा नमक मिले पानी का पौंछा लगाने से भी आराम मिलता है। इसके अलावा यदि घर में रोज शाम को सूर्यास्त के समय धूप या गूगल जला कर धूनी देने से भी नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकलती है।

 



7. अच्छी नींद के लिए सोने से पहले ये खाएं
१. दूध
२. केला
३. साबुत अनाज
४. शकरकंद
५. चेरी
8. इसके अलावा यह तीन मंत्र है जो आपको सुकून भरी नींद में सहायक होगे।
1. रामस्कंदम हनुमन्तं वैनतेयं वृकोदरम्
       शयनयः स्मरेन्नित्यं दुःस्वपनम तस्य नाशयति।
यह मंत्र श्री हनुमान, गारुद और भीम को समर्पित है। इस मंत्र के जाप से अच्छी नींद आती है और बुरे सपने नहीं आते हैं!
२. या देवी सर्वभूतेषु निद्रारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमोनमः।।
    यह मंत्र देवी दुर्गा माता जी को समर्पित  है जिसका जाप कर आप अच्छी निद्रा का सुख ले सकते हैं!
३. नान्या स्पृहा रघुपते हृदयस्मदीये
सत्यं वदामि भवानखिलान्तारात्मा।
भक्तिं प्रयच्छ रघुपपुंगव निर्भरां मे
कामादिदोषरहितं कुरु मानसं च।
यह अद्भुत और चमत्कारी मंत्र गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस का हैं। रात को अच्छी नींद के लिए इस मंत्र का जप जरूर करना चाहिए!