17 October 2017

धनतेरस 2017 | शुभ मुहूर्त | धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त | Dhanteras Pujan Muhurat 2017 | Auspicious Time



धनतेरस 2017 | शुभ मुहूर्त | धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त | Dhanteras Pujan Muhurat 2017 | Auspicious Time

धनतेरस पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त





Auspicious Time for Dhanteras Puja
17th
October 2017
(Tuesday)

Dhanteras Puja Muhurat = 19:34 to 20:26
Duration - 0 Hours 51 Mins
Pradosh Kaal - 17:55 to 20:26
Vrishabha Kaal - 19:34 to 21:32
Trayodashi Tithi Starts - 00:26 on 17-Oct-2017
Trayodashi Tithi Ends - 00:08 on 18-Oct-2017
 
धन तेरस की पूजा शुभ मुहुर्त में करना श्रेष्ट माना गया है, पांच दिनों तक चलने वाले महापर्व दीपावली का प्रारंभ धनतेरस के त्यौहार से होता है। धनतेरस सुख, धन तथा समृद्धि का त्योहार माना जाता है। इस दिन चिकित्सा के देवता 'धनवंतरि' की पूजा की जाती है तथा अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की जाती है। स्कन्द पुराण के अनुसार देवताओं तथा राक्षसों के बीच समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु देवताओं को अमर करने हेतु 'धनवंतरि' के रूप में प्रकट होकर कलश में अमृत लेकर समुद्र से निकले थे। इसलिए 'धनवंतरि' की पूजा करने से माता लक्ष्मी जी भी अति प्रसन्न होती हैं। धनतेरस के दिन चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी, चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है तथा चन्द्रमा शीतलता का प्रतिक है, इसलिए चांदी खरीदने से मन में संतोष रूपी धन का वास होता है अतः जिसके पास संतोष है वह व्यक्ति स्वस्थ, सुखी तथा धनवान है। धनतेरस के पर्व पर देवी लक्ष्मी जी तथा धन के देवता कुबेर के पूजन की परम्परा है तथा देवता यम को दीपदान करके पूजा करने का भी विधान है। माना जाता है की धनतेरस के त्यौहार पर यमदेव की पूजा करने से घर में असमय मृत्यु का भय नष्ट हो जाता है।
दोस्तों, आज हम आपको बताएँगे धनतेरस की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त-

इस वर्ष धन तेरस का त्यौहार मंगलवार के दिन, कार्तिक कृ्ष्ण पक्ष त्रयोदशी अर्थात 17 अक्टूबर 2017 को मनाया जाएगा।
त्रयोदशी की तिथि का प्रारंभ १७ अक्तूबर रात्रि १२ बजकर २६ मिनिट से हो कर १८ अक्टूबर रात्रि १२ बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस की पूजा हेतु शुभ मुहूर्त कुल 52 मिनिट का शाम 07:24 से 08:16 तक रहेगा।

इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से धन तथा स्वास्थ्य का लाभ होता है तथा व्यक्ति की आयु में वृद्धि होती है।




Auspicious Time for Dhanteras Puja
17th
October 2017
(Tuesday)

Dhanteras Puja Muhurta = 19:34 to 20:26
Duration = 0 Hours 52 Mins
Pradosh Kaal = 17:55 to 20:26

Trayodashi Tithi Starts = 00:26 on 17/Oct/2017
Trayodashi Tithi Ends = 00:08 on 18/Oct/2017



No comments:

Post a Comment