17 October 2017

धनतेरस | धनतेरस के त्यौहार पर क्या खरीदना चाहिए अत्यंत शुभ माना जाता है Shopping on Dhanteras What to Buy During Dhanteras


धनतेरस | धनतेरस के त्यौहार पर क्या खरीदना चाहिए अत्यंत शुभ माना जाता है Shopping on Dhanteras




दिवाली महापर्व का प्रारंभ धनतेरस के त्यौहार से होता है। धनतेरस सुख, धन तथा समृद्धि का त्योहार माना जाता है। इस दिन चिकित्सा के देवता 'धनवंतरि' की पूजा की जाती है तथा अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की जाती है। 'धनवंतरि' की पूजा करने से माता लक्ष्मी जी भी अति प्रसन्न होती हैं। धनतेरस के पर्व पर देवी लक्ष्मी जी तथा धन के देवता कुबेर के पूजन की परम्परा है तथा देवता यम को दीपदान करके पूजा करने का भी विधान है।

दोस्तों आज हम आपको बताएँगे, धनतेरस के त्यौहार पर क्या खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है
 
1-   धनतेरस के दिन भगवान धनवन्तरी समुद्र से कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिये इस दिन बर्तन खरीदना अति शुभ माना गया है। इस दिन बर्तन, चांदी तथा सिक्के खरीदने से इनमें कई गुना वृ्द्धि होने की संभावना होती है।
2-   धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी व गणेश जी की चांदी की प्रतिमाओं को घर लाने से , घर तथा व्यापार में धन, सफलता व उन्नति को बढ़ावा मिलता है।
3-   धनतेरस के दिन सूखे धनिया के बीज खरीद कर घर में रखने से भी परिवार की संपदा तथा व्यापार में वृ्द्धि होती है। दीपावली के दिन इन बीजों को घर के आसपास के बागानों या खेतों में लागाया जाता है, यह बीज व्यक्ति की उन्नति तथा धन वृ्द्धि के प्रतीक माने जाते है।
4-   धनतेरस के दिन चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी, चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है तथा चन्द्रमा शीतलता का प्रतिक है, इसलिए चांदी खरीदने से मन में संतोष रूपी धन का वास होता है अतः जिसके पास संतोष है वह व्यक्ति स्वस्थ, सुखी तथा धनवान है।
5-   इसके अलावा धनतेरस के त्यौहार पर यथा-संभव मिठाईयां, गहने तथा उपहार खरीदना अच्छा माना जाता है जिस से व्यक्ति के घर से क्लेश दूर होता है तथा परिजनों में प्रेम-भाव बढ़ता है।



No comments:

Post a Comment