05 November 2018

दिवाली पूजा शुभ मुहूर्त | Deepawali Pujan Muhurat 2018 | दिवाली 2018 | शुभ मुहूर्त | Auspicious Time #Diwali

दिवाली पूजा शुभ मुहूर्त | Deepawali Pujan Muhurat 2018 | दिवाली 2018 | शुभ मुहूर्त | Auspicious Time #Diwali

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे
 विष्णु पत्न्यै च धीमहि
तन्नो लक्ष्मी: प्रचोदयात्॥

शुभम करोति कल्याणम |
अरोग्यम धन संपदा |
शत्रु-बुद्धि विनाशायः |
दीपःज्योति नमोस्तुते ॥
आप सभी को सपरिवार दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके जीवन को दीपावली का दीपोत्सव सुख | समृद्धि | सौहार्द | शांति तथा अपार खुशियों की रोशनी से जग-मग करें।
लक्ष्मी बीज मन्त्र
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥
Om Hreem Shreem Lakshmibhayo Namah॥

ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।।
Om Shreeng Mahalaxmaye Namah।।
Diwali Shubh Muhurat 2018
Deepawali Pujan Muhurat
दिवाली का पर्व सनातन हिन्दू धर्म का सर्वाधिक पवित्र तथा प्रसिद्ध त्योहार है, तथा इस पर्व को दिपावली, लक्ष्मी पूजा, अमावस्या लक्ष्मी पूजा, केदार गौरी व्रत, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, बंगाल की काली पूजा, दिवाली स्नान, दिवाली देवपूजा, लक्ष्मी-गणेश पूजा तथा दिवाली पूजा के नाम से जाना जाता है। दिवाली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
        जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर गतिमान बनाने वाला यह त्यौहार अत्यंत उत्साह एवं धूमधाम से सम्पूर्ण भारतवर्ष के साथ साथ सपूर्ण जगत में मनाया जाता हैं। दीपावली के त्यौहार की तैयारी सभी व्यक्ति कई दिन पहले से ही करते हैं, जिसका प्रारम्भ घर की साफ-सफाई से किया जाता हैं, क्योंकि, दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी की विधि-पूर्वक पूजा की जाती हैं, तथा माँ लक्ष्मीजी वहीँ निवास करती हैं जहाँ स्वच्छता होती हैं।
        दिवाली के दिन गणेश तथा लक्ष्मी पूजा करने के लिए उपयुक्त महूर्त प्रदोष काल का होता है। प्रदोष काल सूर्यास्त के पश्चात प्रारम्भ होता है तथा लगभग २ घण्टे २२ मिनट तक व्याप्त रहता है। धर्मसिंधु ग्रंथ के अनुसार श्री महालक्ष्मी पूजन हेतु शुभ समय प्रदोष काल से प्रांरम्भ हो कर अर्ध-रात्री तक व्याप्त रहने वाली अमावस्या तिथि को श्रेष्ठ माना गया है। अतः प्रदोष काल का मुहूर्त लक्ष्मी पूजा के लिए सर्वश्रेस्ठ है। अतः प्रदोष के समय व्याप्त पूर्ण अमावस्या तिथि दिवाली की पूजा के लिए विशेष महत्वपूर्ण होती है।
आज हम आपको बताएँगे दिवाली की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त-
इस वर्ष 2018 में, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 06 नवम्बर, मंगलवार की रात्री 10 बजकर 27 मिनिट से प्रारम्भ हो कर, 07 नवम्बर, बुधवार की रात्री 09 बजकर 31 मिनिट तक व्याप्त रहेगी।
अतः इस वर्ष दिवाली पूजा का त्योहार 07 नवम्बर, बुधवार के दिन मनाया जाएगा।
इस वर्ष 2018 में, दिवाली की पूजा का शुभ मुहूर्त, 07 नवम्बर, बुधवार की साँय 05 बजकर 58 से 07 बजकर 51 मिनिट तक का रहेगा।
इस स्थिर लग्न के शुभ मुहूर्त में पूजा करने से धन तथा स्वास्थ्य का लाभ होता है तथा व्यक्ति के व्यापार तथा आय में अति वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि यदि स्थिर लग्न के दौरान लक्ष्मी पूजा की जाये तो माँ लक्ष्मीजी घर में सदा के लिए वास करते है। अतः लक्ष्मी पूजा के लिए यह समय सबसे उपयुक्त होता है।

दीवाली लक्ष्मी पूजा के लिये शुभ चौघड़िया मुहूर्त

-19:08 - 21:28

No comments:

Post a Comment