रक्षा बंधन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब है 2024 Raksha Bandhan Rakhi Bandhne ka Shubh Muhurat kab hai ?
![]() |
Raksha Bandhan 2024 Muhurat |
रक्षाबन्धन मन्त्रः (Raksha Bandhan Mantra)
तेन त्वा रक्षबध्नामी रक्षे माचल माचल ॥
Yen Baddho bali raja danvendro mahabal,
ten twam RakshBadhnami rakshe machalmachal.
The meaning of Raksha Mantra - "I tie you with the same Raksha thread which tied the most powerful, the king of courage, the king of demons, Bali. O Raksha (Raksha Sutra), please don't move and keep fixed throughout the year."
येन=जिसके द्वारा बद्धो= प्रतिबद्ध हुए, बली राजा= राजा बलि, दानवेन्द्रो=दानवों के राजा, महाबल: = महाबलशाली,
🌷 रक्षाबंधन 🌷
🙏🏻 इस पर्व पर धारण किया हुआ रक्षासूत्र सम्पूर्ण रोगों तथा अशुभ कार्यों का विनाशक है ।इसे वर्ष में एक बार धारण करने से वर्षभर मनुष्य रक्षित हो जाता हैं। (भविष्य पुराण)
🌷 Shubh Muhurat for Raksha Bandhan 2024:
🌷 Importance of Muhurat:
🌷 रक्षाबंधन की संस्कृत में शुभकामनाएं
मम भ्राता!
प्रार्थयामहे भव शतायु: ईश्वर सदा त्वाम् च रक्षतु।
पुण्य कर्मणा कीर्तिमार्जय जीवनम् तव भवतु सार्थकम् ।।
अर्थ
मेरे भैया!
प्रार्थना है की आप सौ साल जीयें, ईश्वर सदा आपकी रक्षा करें,
रक्षाबन्धनस्य हार्दिक्य: शुभकामना:।
अर्थ
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
रक्षाबन्धनस्य कोटिश: शुभकामना:।
अर्थ
रक्षाबंधन की कोटि कोटि शुभकामनाएँ।
रक्षाबन्धनस्य अनेकश: शुभकामना:।
अर्थ
रक्षाबंधन की अनेक शुभकामनाएँ।
भ्राता! त्वं जीव शतं वर्धमान:।
अर्थ
भाई! तुम सौ साल जिओ।
भगिनी! त्वं शतं जीव शरदः वर्धमाना।
अर्थ
बहन! तुम सौ साल जिओ।
प्रिय भ्राता;
पश्येम शरद: शतं जीवेम शरद: शतं श्रुणुयाम शरद: शतं
प्रब्रवाम शरद: शतमदीना: स्याम शरद: शतं भूयश्च शरद: शतात् ।
रक्षाबन्धनस्य हार्दिक्य: शुभकामना:।
अर्थ
मेरे भैया,
आप सौ साल तक जीते रहें; सौ साल तक आपकी बुद्धि समर्थ रहे,
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
रक्षाबन्धन का शुभ मुहूर्त 2024
इस वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त, सोमवार प्रातः 03 बजकर 04 मिनिट से प्रारम्भ हो कर, 19 अगस्त, सोमवार की ही मध्य-रात्रि 11 बजकर 55 मिनिट तक व्याप्त रहेगी।यह भी ध्यान रहे की,
१. हिन्दु धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक शुभ कार्यों हेतु भद्रा का त्याग किया जाना चाहिये। अतः भद्रा का समय रक्षा बन्धन के लिये निषिद्ध माना गया हैं।
२. रक्षा बन्धन के दिन अर्थात 19 अगस्त, सोमवार के दिन भद्रा, दोपहर 01 बजकर 31 मिनिट पर तक व्याप्त रहेगी, यह समय राखी बांधने के लिए उपयुक्त नहीं है।
३. वैदिक मतानुसार अपराह्न का समय राखी बांधने के लिये सर्वाधिक उपयुक्त माना गया हैं, जो कि हिन्दु समय गणना के अनुसार दोपहर के पश्चात का समय होता हैं, अपराह्न का शुभ मुहूर्त 13:47 से 16:22 तक रहेगा।
४. यदि अपराह्न का समय भद्रा आदि के कारण उपयुक्त नहीं हैं तो, प्रदोष काल का समय भी रक्षा बन्धन के संस्कार के लिये उपयुक्त माना गया हैं, प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त 18:56 से 21:10।
रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय - दोपहर 01 बजकर 31 मिनिट
रक्षा बन्धन भद्रा पूँछ - 09:51 से 10:53