13 August 2018

Naga Panchami 2018 | पूजन का शुभ मुहूर्त | कब है नागपंचमी | नाग पंचमी 2018 पुजा का सही समय

Naga Panchami 2018 | पूजन का शुभ मुहूर्त | कब है नागपंचमी | नाग पंचमी 2018 पुजा का सही समय

नाग पंचमी डेट, pooja ka time, nag panchami kab hai 2018, nag panchami 2018 date, nag panchami 2018 date in india, nag panchami 2018 kab hai, sawan nag panchami 2018, nag panchami 2018 in bihar, nag panchami 2019, nag panchami 2018, nag panchami 2018 in Hindi, Nag Panchami Puja Muhurat, naag puja Vidhi, nag panchami, nag panchami festival, nag panchami pooja, varalakshmi pooja


भुजंगेशाय विद्महे

सर्पराजाय धीमहि
तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।
       हिन्दू धर्म में नागों को अति महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। त्रिदेवों में से एक भगवान भोलेनाथ के गले में स्थान पाने वाले नागों की विधिवत पूजा की जाती है। पौराणिक धर्मग्रंथों के अनुसार प्रतिवर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रुप में मनाया जाता है। स्कन्द पुराण के अनुसार इस दिन नागों की पूजा करने से समस्त मनोकामनाए शीघ्र ही पूर्ण हो जाती हैं। शास्त्रीय विधान है कि जो भी व्यक्ति नाग पंचमी के दिन श्रद्धाभाव से नाग देवता की पुजा करता है, उस व्यक्ति तथा उसके परिवार को कभी भी सर्प का भय नहीं सताता। नाग पंचमी के दिन नागों को कच्चा दूध अर्पित किया जाता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन नागदेव का दर्शन करना अत्यंत शुभ रहता है। भगवान शिव को नागो का देवता माना जाता है। कहा जाता है की भगवान शिव के आशीर्वाद स्वरूप नाग देवता पृथ्वी को संतुलित करते हुए मानव जीवन की रक्षा करते है। अतः नाग पंचमी के दिन, नाग पूजन करने से भगवान शिवजी भी अत्यंत प्रसन्न होते है।  

नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष 2018 में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, 15 अगस्त , बुधवार के दिन प्रातः 03 बजकर 27 मिनिट से प्रारम्भ होकर, 16 अगस्त,  गुरुवार के दिन, रात्री 01 बजकर 51 मिनिट तक व्याप्त रहेगी।

अतः इस वर्ष 2018 में नाग पंचमी का त्योहार 15 अगस्त, बुधवार के दिन किया जाएगा।

नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त 15 अगस्त, बुधवार के दिन, प्रातः 6 बजकर 11 मिनिट से 8 बजकर 28 तक का रहेगा।

No comments:

Post a Comment