Showing posts with label nag panchami 2019. Show all posts
Showing posts with label nag panchami 2019. Show all posts

04 August 2019

नाग पंचमी कब है 2019 | NagPanchami 2019 | पूजन का शुभ मुहूर्त | Nag Panchami kab hai | नागपंचमी किस दिन है

नाग पंचमी कब है 2019 | NagPanchami 2019 | पूजन का शुभ मुहूर्त | Nag Panchami kab hai | नागपंचमी किस दिन है

nag panchami 2019
nag panchami kab hai 2019
ॐ भुजंगेशाय विद्महे,
सर्पराजाय धीमहि,
तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।

        हिन्दू धर्म में नागों को अति महत्वपूर्ण स्थान दिया गया हैं। त्रिदेवों में से एक भगवान भोलेनाथ के गले में स्थान पाने वाले नागों की विधिवत पूजा की जाती हैं। पौराणिक धर्मग्रंथों के अनुसार प्रतिवर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रुप में मनाया जाता हैं। नाग पंचमी का पर्व हरियाली तीज के दो दिन के पश्चात आता हैं तथा अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नाग पंचमी जुलाई या अगस्त के महीने में आती हैं। गुजरात, महाराष्ट्र तथा दक्षिणी भारत में अमान्त पंचांग के अनुसार नाग पंचमी 15 दिनों के पश्चात अर्थात श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी के दिन मनाई जाती हैं। नाग पंचमी को गुजरात में नाग पाचम के रूप में अधिक जाना जाता हैं तथा यह पर्व कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव से तीन दिन पूर्व मनाया जाता हैं। स्कन्द पुराण के अनुसार इस दिन नागों की पूजा करने से समस्त मनोकामनाएँ शीघ्र ही पूर्ण हो जाती हैं। शास्त्रीय विधान हैं कि जो भी व्यक्ति नाग पंचमी के दिन श्रद्धाभाव से नाग देवता की पुजा करता हैं, उस व्यक्ति तथा उसके परिवार को कभी भी सर्प का भय नहीं सताता। श्रावण मास के दौरान नाग देवता की पूजा करने के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता हैं। अतः नाग पंचमी पूजा के शुभ दिवस बारह नागों की पूजा की जाती हैं। नाग पंचमी के दिन नागों को कच्चा दूध अर्पित किया जाता हैं तथा परिवार के रक्षण की प्रार्थना भी की जाती हैं। कुछ जातक नाग पंचमी से एक दिन पूर्व व्रत रखते हैं जिसे नाग चतुर्थी या नागुल चविथी के रूप में जाना जाता हैं। मान्यता यह भी हैं कि नाग पंचमी के दिन नागदेव का दर्शन करना अत्यंत शुभ रहता हैं। भगवान शिव को नागो का देवता माना जाता हैं। कहा जाता हैं की भगवान शिव के आशीर्वाद स्वरूप नाग देवता पृथ्वी को संतुलित करते हुए मानव जीवन की रक्षा करते हैं। अतः नाग पंचमी के दिन, नाग पूजन करने से भगवान शिवजी भी अत्यंत प्रसन्न होते हैं।


नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष 2019 में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, 04 अगस्त , रविवार की साँय 06 बजकर 49 मिनिट से प्रारम्भ होकर, 05 अगस्त, सोमवार की दोपहर 03 बजकर 55 मिनिट तक व्याप्त रहेगी।

अतः इस वर्ष 2019 में नाग पंचमी का त्योहार 05 अगस्त, सोमवार के शुभ दिवस किया जाएगा।

नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त 05 अगस्त, सोमवार की प्रातः 06 बजकर 05 मिनिट से 08 बजकर 38 तक का रहेगा।

13 August 2018

Naga Panchami 2018 | पूजन का शुभ मुहूर्त | कब है नागपंचमी | नाग पंचमी 2018 पुजा का सही समय

Naga Panchami 2018 | पूजन का शुभ मुहूर्त | कब है नागपंचमी | नाग पंचमी 2018 पुजा का सही समय

नाग पंचमी डेट, pooja ka time, nag panchami kab hai 2018, nag panchami 2018 date, nag panchami 2018 date in india, nag panchami 2018 kab hai, sawan nag panchami 2018, nag panchami 2018 in bihar, nag panchami 2019, nag panchami 2018, nag panchami 2018 in Hindi, Nag Panchami Puja Muhurat, naag puja Vidhi, nag panchami, nag panchami festival, nag panchami pooja, varalakshmi pooja


ॐ भुजंगेशाय विद्महे, 

सर्पराजाय धीमहि, 
तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।
       हिन्दू धर्म में नागों को अति महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। त्रिदेवों में से एक भगवान भोलेनाथ के गले में स्थान पाने वाले नागों की विधिवत पूजा की जाती है। पौराणिक धर्मग्रंथों के अनुसार प्रतिवर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी के रुप में मनाया जाता है। स्कन्द पुराण के अनुसार इस दिन नागों की पूजा करने से समस्त मनोकामनाए शीघ्र ही पूर्ण हो जाती हैं। शास्त्रीय विधान है कि जो भी व्यक्ति नाग पंचमी के दिन श्रद्धाभाव से नाग देवता की पुजा करता है, उस व्यक्ति तथा उसके परिवार को कभी भी सर्प का भय नहीं सताता। नाग पंचमी के दिन नागों को कच्चा दूध अर्पित किया जाता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन नागदेव का दर्शन करना अत्यंत शुभ रहता है। भगवान शिव को नागो का देवता माना जाता है। कहा जाता है की भगवान शिव के आशीर्वाद स्वरूप नाग देवता पृथ्वी को संतुलित करते हुए मानव जीवन की रक्षा करते है। अतः नाग पंचमी के दिन, नाग पूजन करने से भगवान शिवजी भी अत्यंत प्रसन्न होते है।  

नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष 2018 में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, 15 अगस्त , बुधवार के दिन प्रातः 03 बजकर 27 मिनिट से प्रारम्भ होकर, 16 अगस्त,  गुरुवार के दिन, रात्री 01 बजकर 51 मिनिट तक व्याप्त रहेगी।

अतः इस वर्ष 2018 में नाग पंचमी का त्योहार 15 अगस्त, बुधवार के दिन किया जाएगा।

नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त 15 अगस्त, बुधवार के दिन, प्रातः 6 बजकर 11 मिनिट से 8 बजकर 28 तक का रहेगा।