30 December 2018

सफला एकादशी कब हैं 2019 | एकादशी तिथि व्रत पारण का समय | तिथि व शुभ मुहूर्त | Safala Ekadashi 2019 #EkadashiVrat

सफला एकादशी कब हैं 2019 | एकादशी तिथि व्रत पारण का समय | तिथि व शुभ मुहूर्त | Safala Ekadashi 2019 #EkadashiVrat

Saphala Ekadashi Vrat 2019
Safala Ekadashi 2019
वैदिक विधान कहता हैं की, दशमी को एकाहार, एकादशी में निराहार तथा द्वादशी में एकाहार करना चाहिए। सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार सम्पूर्ण वर्ष में 24 एकादशियां आती हैं, किन्तु अधिकमास की एकादशियों को मिलाकर इनकी संख्या 26 हो जाती हैं। प्रत्येक एकादशी का भिन्न भिन्न महत्व होता हैं तथा प्रत्येक एकादशीयों की एक पौराणिक कथा भी होती हैं। एकादशियों को वास्तव में मोक्षदायिनी माना गया हैं। भगवान श्रीविष्णु जी को एकादशी तिथि अति प्रिय मानी गई हैं चाहे वह कृष्ण पक्ष की हो अथवा शुकल पक्ष की। इसी कारण एकादशी के दिन व्रत करने वाले प्रत्येक भक्तों पर प्रभु की अपार कृपा-दृष्टि सदा बनी रहती हैं, अतः प्रत्येक एकादशियों पर हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले भगवान श्रीविष्णु जी की पूजा करते हैं तथा व्रत रखते हैं, साथ ही रात्री जागरण भी करते हैं। किन्तु इन प्रत्येक एकादशियों में से एक ऐसी एकादशी भी हैं जिस दिन भगवान विष्णु जी के विभिन्न नाम-मंत्रों का उच्चारण करते हुए फलों के द्वारा उनका पूजन किया जाता हैं। अतः पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को “सफला एकादशी” कहा जाता हैं। इस एकदाशी को “पौष कृष्ण एकदशीभी कहा जाता हैं। सफला एकादशी का व्रत अपने नाम के अनुसार मनोवांछित फल प्रदान करने वाला हैं। सफला एकादशी के दिन भगवान श्रीविष्णु जी को ऋतु-फल निवेदित करना चाहिए तथा धूप-दीप आदि से से श्रीहरिकी अर्चना करना चाहिए। हिन्दू धर्मानुसार इस व्रत के पुण्य से मनुष्य के प्रत्येक कार्य सफल होते हैं तथा उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। पद्मपुराण का कथन हैं की, सफला एकादशी के अनुष्ठान से विष्णु भगवान को अत्यंत शीघ्र प्रसन्न किया जा सकता हैं तथा पूर्ण उपवास एवं रात्रि जागरण से राजसूय यज्ञ के समान फलों की प्राप्ति होती हैं। सफला एकादशी सम्पूर्ण विश्व के संरक्षक भगवान विष्णु जी को समर्पित हैं। अतः इस दिन भगवान नारायण की विधिपूर्वक पूजा-आरती करनी चाहिए। तथापि धन प्राप्ति एवं आर्थिक समृद्धि के लिए सफला एकादशी के दिन माँ लक्ष्मीजी की भी पूजा की जाती हैं। युधिष्ठिर के पूछने पर भगवान श्रीकृष्ण जी ने स्वयं कहाँ हैं की, “बडे-बडे यज्ञों से भी मुझे उतना संतोष नहीं प्राप्त होता, जितना एकादशी व्रत के अनुष्ठान से प्राप्त होता हैं।” अतः एकादशी का व्रत सभी मनुष्यो को अवश्य करना चाहिए। क्यों की, एकादशी समस्त व्रतों में श्रेष्ठ तथा कल्याण करने वाली मानी गई हैं। सफला एकादशी के दिन दीप-दान भी अवश्य करें। एकादशी का रात्रि में जागरण करने से जो फल प्राप्त होता हैं, वह हजारों वर्ष तक तपस्या करने पर भी नहीं प्राप्त होता। अतः रात्री में हरी नाम भजते हुए यथासंभव जागरण करना चाहिए। सफला एकादशी के दिन चावल, लहसुन, शराब तथा अन्य नशीली चीजो का सेवन वर्जित हैं। भगवान श्री कृष्ण इस व्रत की महिमा बताते हुए कहते हैं की, “सफला एकादशी के व्रत से जातक को जीवन में उत्तम फल की प्राप्ति होती हैं तथा वह जीवन का सुख भोगकर मृत्यु के पश्चात विष्णु-लोक को प्राप्त होता हैं। इस दिन पूर्ण श्रद्धा से व्रत करके भक्त अपने पापों को नष्ट कर सकते हैं। जो जातक सच्चे भक्ति-भाव से एकादशी-व्रत करता हैं, वह निश्चय ही प्रभु की कृपा के पात्र बन जाता हैं।” पद्मपुराणके उत्तरखण्डमें सफला एकादशी के व्रत की कथा विस्तार-पूर्वक वर्णित हैं। इस एकादशी के प्रताप से ही लुम्पक जैसा महापापी भी भगवान श्रीहरि की कृपा से वैकुंठ का अधिकारी बन गया था।


सफला एकादशी व्रत का पारण

एकादशी के व्रत की समाप्ती करने की विधि को पारण कहते हैं। कोई भी व्रत तब तक पूर्ण नहीं माना जाता जब तक उसका विधिवत पारण ना किया जाए। एकादशी व्रत के अगले दिवस सूर्योदय के पश्चात पारण किया जाता हैं।

ध्यान रहे,
१. एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पूर्व करना अति आवश्यक हैं।
२.  यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पूर्व समाप्त हो रही हो तो एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के पश्चात ही करना चाहिए।
३. द्वादशी तिथि के भीतर पारण ना करना पाप करने के समान माना गया हैं।
४.  एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान भी नहीं करना चाहिए।
५. व्रत तोड़ने के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रातःकाल का होता हैं।
६. व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को मध्यान के दौरान व्रत तोड़ने से बचना चाहिए।
७. जो भक्तगण व्रत कर रहे हैं उन्हें व्रत समाप्त करने से पूर्व हरि वासर समाप्त होने की प्रतिक्षा करनी चाहिए। हरि वासर द्वादशी तिथि की पहली एक चौथाई अवधि होती हैं।
८. यदि जातक, कुछ कारणों से प्रातःकाल पारण करने में सक्षम नहीं हैं, तो उसे मध्यान के पश्चात पारण करना चाहिए।

इस वर्ष 2018 में नहीं किन्तु वर्ष 2019 में 2 बार सफला एकदशी का व्रत मनाया जाएगा, प्रथम व्रत जनवरी में तथा द्वितीय दिसम्बर के महीने में आयेगा। अतः

इस वर्ष पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 31 दिसम्बर, सोमवार की मध्यरात्रि 01 बजकर 16 मिनिट से प्रारम्भ हो कर, 01 जनवरी, मंगलवार की मध्यरात्रि 01 बजकर 28 मिनिट तक व्याप्त रहेगी।

अतः इस वर्ष 2019 में सफला एकादशी का व्रत 01 जनवरी, मंगलवार के दिन किया जाएगा।
               
इस वर्ष, सफला एकादशी व्रत का पारण अर्थात व्रत तोड़ने का शुभ समय, 02 जनवरी, बुधवार की प्रातः 07 बजकर 40 मिनिट से 09 बजकर 28 मिनिट तक का रहेगा।

30 December 2018 | दैनिक राशिफल | “Aaj ka Rashifal in Hindi” | Daily Horoscope | राशिफल हिन्दी मे

30 December 2018 | दैनिक राशिफल | “Aaj ka Rashifal in Hindi” | Daily Horoscope | राशिफल हिन्दी मे

horoscope today in Hindi
horoscope today in Hindi
 सर्वप्रथम हम भगवान् से प्रार्थना करते हैं की, आज का दिन आपके लिए मंगलमय तथा अत्यंत शुभ फलदायक सिद्ध हो। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक मनुष्य के जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना केवल जन्म के समय किन्तु सम्पूर्ण जीवनकाल तक रहता हैं। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति हमारे आज के भविष्य को प्रभावित करती हैं। अतः हम आपको बताएँगे आज का दैनिक राशिफल, जो की सबसे सटीक हैं तथा वैदिक मतो के आधार पर बनाया गया हैं। साथ ही हम आपको बताएँगे वैदिक ज्योतिष पर आधारित प्रत्येक राशि के अनुसार उपाय, शुभ अंक तथा शुभ रंग।
🌅सुप्रभात🌞 वन्दे मातरम्🇮🇳

आज का राशिफल 30 दिसम्बर 2018


🙏🏻🙏🏻💐💐🕉🕉⛳⛳
पढ़ें दैनिक राशिफल तथा जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन। वैदिक ज्योतिष पर आधारित हैं यह दैनिक राशिफल
अधिक जानकरी के लिए यहाँ देखे
👉🏻https://goo.gl/cc51Hr

1-  मेष राशि का आज का राशिफल 🐏
गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय विशेष ख़याल रखने की आवश्यकता हैं। यदि संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुक़सान हो सकता हैं। रियल एस्टेट तथा वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन हैं। यदि आप सामाजिक जलसों तथा कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों की फ़ेहरिस्त में इज़ाफ़ा कर सकते हैं। प्यार एक ऐसा जज़्बा हैं जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन हैं। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।
उपाय :- मांसाहार का त्याग करने से स्वास्थ्य सेहत अच्छी रहेगी।

भाग्यांक:- 1
शुभ रंग:- गहरा नीला

कृपया इस जानकरी को अधिक से अधिक मित्रो तक पहुचाएं।

2-  वृष राशि का आज का राशिफल 🐂
अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती हैं। किन्तु अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक़्त का तकाज़ा यह हैं कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आज आप अतिरिक्त ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए अधिक आय तथा प्रतिष्ठा का कारण सिद्ध होगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार तथा उल्लास का केन्द्र बन सकता हैं।
उपाय :- घर में लाल रंग के पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

भाग्यांक:- 3
शुभ रंग:- लाल

अधिक जानकरी के लिए यहाँ देखे
👉🏻https://goo.gl/EYNVVS

3-  मिथुन राशि का आज का राशिफल 👫
रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया हैं, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती हैं। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी प्राप्त हो सकती हैं। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय हैं- तथा ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको लाभ नहीं पहुँचाएगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम हैं।
उपाय :- दूध, दही, घी, कपूर, सफेद फूल का दान करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।

भाग्यांक:- 8
शुभ रंग:- सफेद

कृपया इस जानकरी को अधिक से अधिक मित्रो तक पहुचाएं।

4-  कर्क राशि का आज का राशिफल 🦀
अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। स्वयं को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक़्त अपने शौक़ के लिए भी ज़रूर निकालें, ताकि आपकी रफ़्तार बरक़रार रहे तथा शरीर व मन चुस्त रहे। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे तथा बरताव में नयापन रखें। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।
उपाय :- सोने की अंगूठी में मंगल यंत्र खुदवाकर धारण करना स्वास्थ्य के लिए शुभ हैं।

भाग्यांक:- 9
शुभ रंग:- सुनहरा

अधिक जानकरी के लिए यहाँ देखे
👉🏻https://goo.gl/bvcpqA

5-  सिंह राशि का आज का राशिफल 🦁
आप अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे – आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा तथा अतः आपमे झुंझलाहट पैदा करेगा। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे तथा लाभ पहुँचाएंगे। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ प्राप्त नहीं होगा- बजाय इसके आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए तथा अपने प्रिय को अपनी सच्चे जज़्बात से परिचित कराना चाहिए। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता हैं।
उपाय :- घर में हरे रंग के परदे लगाएं इससे सेहत अच्छी रहेगी।

भाग्यांक:- 2
शुभ रंग:- हरा

कृपया इस जानकरी को अधिक से अधिक मित्रो तक पहुचाएं।

6-  कन्या राशि का आज का राशिफल 👩🏻
आज खेल-कूद में हिस्सा लेने की आवश्यकता हैं, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। यदि आज आप किसी को सलाह देते हैं, तो स्वयं लेने के लिए भी तैयार रहें। अपने प्रिय की ग़ैर-आवश्यक भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। सहकर्मियों तथा वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे तथा आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक लाभ देंगे। मुमकिन हैं कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।
उपाय :- छोटी कन्याओं में खीर बाँटना आर्थिक उन्नति देगा।

भाग्यांक:- 4
शुभ रंग:- गुलाबी

कृपया इस जानकरी को अधिक से अधिक मित्रो तक पहुचाएं।

7-  तुला राशि का आज का राशिफल ⚖
अधिक शराब पीने तथा तेज़ गाड़ी चलाने से बचें। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया हैं। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती हैं। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए अधिक तथा स्वयं के लिए कम कर पा रहें। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। आज आप एक ऐसी परियोजना पूरी कर राहत की सांस लेंगे, जिसे आपके बहुत पहले प्रारम्भ किया था। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें तथा उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। बढ़िया खाना, रोमानी पल तथा जीवनसाथी का साथ - यही महत्वपूर्ण हैं आज।
उपाय :- चाँदी के चम्मच से या चाँदी की थाली में भोजन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा।

भाग्यांक:- 6
शुभ रंग:- चाँदी

कृपया इस जानकरी को अधिक से अधिक मित्रो तक पहुचाएं।

8-  वृश्चिक राशि का आज का राशिफल 🦂
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक हैं। मस्तिष्क जीवन का द्वार हैं, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता हैं। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता हैं तथा सही सोच से इंसान को आलोकित करता हैं। भागीदारी वाले व्यवसायों तथा चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आपके घर वाले आपकी कोशिशों तथा समर्पण को सराहेंगे। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की आवश्यकता हैं। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की आवश्यकता हैं- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। किन्तु फिर आपको महसूस होगा कि जो होता हैं अच्छे के लिए ही होता हैं।
उपाय :- आर्थिक स्थिति को अच्छा रखने के लिए हाथ में सोने सोने की अंगूठी ज़रुर पहनें।

भाग्यांक:- 5
शुभ रंग:- पीला

कृपया इस जानकरी को अधिक से अधिक मित्रो तक पहुचाएं।

9-  धनु राशि का आज का राशिफल 🏹
दूसरों के लिए ख़राब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता हैं। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं तथा आपकी क्षमताओं को ख़त्म करते हैं। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग तथा रोमांचक किया जाना चाहिए। झूठ बोलने से बचें, क्योंकि यह आपके प्रेम-संबंध को बिगाड़ सकता हैं। साझीदारी के लिए अच्छे मौक़े हैं, किन्तु भली-भांति सोचकर ही क़दम बढ़ाएँ। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह सिद्ध हो सकती हैं। आज के दिन आपका जीवनसाथी आपके बारे में या आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी के बारे में सारी ख़राब बातें जता सकता हैं।
उपाय :- गरीब छात्रों की पढ़ाई में सहायता करने से बुध ग्रह प्रसन्न होगा व प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।

भाग्यांक:- 7
शुभ रंग:- चितकबरा

कृपया इस जानकरी को अधिक से अधिक मित्रो तक पहुचाएं।

10-  मकर राशि का आज का राशिफल 🦌
परिवार के इलाज से जुड़े ख़र्चों में इज़ाफ़े को नकारा नहीं जा सकता हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि तथा आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके तथा आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे तथा सफलता आपकी पहुँच में होगी। आज कुछ नया तथा सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन हैं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की ज़रूरत महसूस करेंगे।
उपाय :- सोने की चैन जो पेट तक स्पर्श करती हो धारण करना स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा हैं।

भाग्यांक:- 4
शुभ रंग:- चमकीला

कृपया इस जानकरी को अधिक से अधिक मित्रो तक पहुचाएं।

11-  कुम्भ राशि का आज का राशिफल 🏺
अवसाद के ख़िलाफ़ आपकी मुस्कान परेशानी से उबारने वाली रहेगी। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी तथा सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- तथा साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। ऐसे लोगों को संभालने में काफ़ी दिक़्क़त होगी, जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। यदि आप यात्रा कर रहें हैं तो सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। जीवनसाथी के साथ यह दिन तथा दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।
उपाय :- पारिवारिक जीवन को अच्छा करने के लिए हनुमान चालीसा, संकटमोचन अष्टक तथा श्रीराम स्तुति पढ़ना बहुत शुभ रहेगा।

भाग्यांक:- 7
शुभ रंग:- नारंगी

कृपया इस जानकरी को अधिक से अधिक मित्रो तक पहुचाएं।

12-  मीन राशि का आज का राशिफल 🐋
दूसरों की आलोचना में समय ख़राब न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता हैं। रुका हुआ धन मिलेगा तथा आर्थिक हालात में सुधार आएगा। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। प्रेम हमेशा आत्मीय होता हैं तथा यही बात आप आज अनुभव करेंगे। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा हैं। अपने काम तथा शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, यदि आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल ज़रूर लगता हैं, किन्तु आप आज महसूस करेंगे कि यह मुमकिन हैं।
उपाय :- अच्छी सेहत के लिए पेड़-पौधों की कोपलें, अंकुर न तोड़ें क्योंकि गुरु ग्रह ब्रह्मा रूप हैं।

भाग्यांक: 9
शुभ रंग: लाल

धन्यवाद्, कृपया इस जानकरी को अधिक से अधिक मित्रो तक पहुचाएं।