26 June 2018

वट पूर्णिमा व्रत | वट पूर्णिमा पूजा मुहूर्त Vat Purnima 2018 | वट पूर्णिमा पूजा विधि टाइम | पौर्णिमा

वट पूर्णिमा व्रत | वट पूर्णिमा पूजा मुहूर्त Vat Purnima 2018 | वट पूर्णिमा पूजा विधि टाइम | पौर्णिमा



सनातन हिन्दू धर्म में प्रत्येक मास की पूर्णिमा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। किन्तु, ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा अन्य सभी पुर्णिमा में अति पावन मानी जाती है। भारत के कुछ क्षेत्रों में ज्येष्ठ पूर्णिमां को वट पूर्णिमा व्रत के रूप में भी मनाया जाता है। यह व्रत, वट सावित्री व्रत के समान ही किया जाता है। स्कंद पुराण एवं भविष्योत्तर पुराण के अनुसार तो वट सावित्रि व्रत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को रखा जाता है। गुजरात, महाराष्ट्र व दक्षिण भारत में विशेष रूप से महिलाएं ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट सावित्रि व्रत रखती हैं। उत्तर भारत में यह ज्येष्ठ अमावस्या को रखा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा का स्नान-दान आदि के लिये अत्यंत महत्व है तथा यह पूर्णिमा भगवान भोलेनाथ के लिए भी जानी जाती है। भगवान शंकर के भक्त, अमरनाथ की यात्रा के लिये गंगाजल लेकर, इसी शुभ दिवस पर अपनी यात्रा का प्रारम्भ करते हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान के पश्चात पूजा-अर्चना कर, दान दक्षिणा देने से समस्त मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो जाती हैं।
ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट पूर्णिमा व्रत के रूप में मनाया जाता है अतः वट सावित्री व्रत पूजा विधि के अनुसार ही वट पूर्णिमा का व्रत किया जाता है। इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने का विधान है। वट की पूजा के पश्चयात कथा अवश्य सुने या पढे।

ज्येष्ठ पूर्णिमा (वट पूर्णिमा व्रत) पूजा मुहूर्त 2018
इस वर्ष, ज्येष्ठ मास में अधिक मास होने के कारण ज्येष्ठ मास में दो पूर्णिमा आई है। ज्येष्ठ अधिक मास की प्रथम पूर्णिमा 29 मई के दिन मनाई गई थी, वही दूसरी पूर्णिमा 28 जून के दिन आ रही है, ज्येष्ठ पूर्णिमा 27 जून, बुधवार की सुबह 08-12 मिनिट से प्रारम्भ हो कर 28 जून गुरुवार की सुबह 10-22 मिनिट तक व्याप्त रहेगी।
       अतः ज्येष्ठ पूर्णिमा व वट पूर्णिमा उपवास 27 जून को रखा जायेगा।
       वट पूर्णिमा पूजन करने का शुभ मुहूर्त मध्याह्नपूर्व 10:46-11:56 तथा गोधूलि बेला 17:11-18:42

ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि - 28 जून 2018
ज्येष्ठ पूर्णिमा आरंभ - 08:12 बजे से (27 जून 2018)
ज्येष्ठ पूर्णिमा समाप्त - 10:22 बजे तक (28 जून 2018)

ज्येष्ठ पूर्णिमा व वट पूर्णिमा उपवास तिथि –
27 जून 2018, बुधवार
पूर्णिमा तिथि यदि चतुर्दशी के दिन दोपहर से पहले व सूर्योदय के पश्चात आरंभ हो रही हो तो पूर्णिमा उपवास इसी तिथि को रखा जाता है, जबकि पूर्णिमा तिथि अगले दिन अर्थात सूर्योदय के समय जो तिथि हो वही ग्रहण की जाती है।

वट पूर्णिमा पूजन - शुभ मुहूर्त
27 जून 2018, बुधवार
सुबह 10:46 - 11:56
तथा
संध्या 17:11 - 18:42



Vat Purnima Vrat Timings

Purnima Tithi Begins = 08:12 on 27/Jun/2018
Purnima Tithi Ends = 10:22 on 28/Jun/2018
२७   जून   (बुधवार) ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत


No comments:

Post a Comment