Showing posts with label dhanteras ke upay. Show all posts
Showing posts with label dhanteras ke upay. Show all posts

17 October 2017

धनतेरस | धनतेरस दीपक तथा कौड़ी का यह महा-उपाय | होगी धनवर्षा | चमक जाएगी किस्मत | Dhanterasdhanteras ke din kya karna chahiye


धनतेरस 2017 | धनतेरस दीपक तथा कौड़ी का यह महा-उपाय | होगी धनवर्षा | चमक जाएगी किस्मत | Dhanteras




सम्पूर्ण भारत में कार्तिक कृ्ष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि के दिन धनतेरस का पर्व पूरी श्रद्धा व विश्वास से मनाया जाता है। देव धनवन्तरी के साथ-साथ इस दिन, माता लक्ष्मी जी तथा धन के देवता कुबेर जी के पूजन विधान है। तथा इस पर्व पर यमदेव को भी दीपदान किया जाता है। इस दिन यमदेव की पूजा करने के विषय में मान्यता है कि इस दिन यमदेव की पूजा करने से घर में असमय मृ्त्यु का भय नहीं रहता है।
दोस्तों आज हम आपको बताएँगे धनतेरस के दिन दीपक तथा कौड़ी का महा-उपाय-

प्रचलित कथा के अनुसार यमराज जी ने कहा की जो प्राणी कार्तिक कृ्ष्ण पक्ष की त्रयोदशी की रात में मेरा पूजन करके दक्षिण दिशा की ओर ज्योत वाला दीपक जलायेगा, उसे कभी अकाल मृ्त्यु का भय नहीं रहेगा तथा उसे धन व स्वास्थ्य का भी लाभ होगा।
धन त्रयोदशी के दिन यमदेव की पूजा करने के पश्यात घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख कर के दीपक सम्पूर्ण रात्रि जलाये।
इस दीपक में 3 कौडी तथा कुछ सिक्के भी डाले
दोस्तों ध्यान रहे की यह दीपक सम्पूर्ण रात्रि तक जलना चाहिए तथा यदि यह बुझ जाये तो इसे पुनः प्रज्वलित कर दे।
    यह उपाय करने से धन तथा स्वास्थ्य का लाभ होता है तथा व्यक्ति की आयु में वृद्धि होती है।