• About Vinod Pandey
  • Contact Us
  • Priveacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms of Service
  • Pages

    29 September 2017

    करवा चौथ का व्रत 2017 | शुभ मुहूर्त | कब निकलेगा चांद | जानिए चन्द्रोदय का समय | Karva Chauth Special



    करवा चौथ का व्रत 2017 | शुभ मुहूर्त | कब निकलेगा चांद | जानिए चन्द्रोदय का समय | Karva Chauth Special





    करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख पर्व है। यह त्यौहार पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के साथ साथ सम्पूर्ण भारत में भिन्न भिन्न रित-रिवाजो के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सौभाग्यवती स्त्रियाँ मनाती हैं तथा कुंआरी लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति हेतु इस दिन निर्जला उपवास रखती हैं तथा चंद्रमा को अर्ध्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब ४ बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के पश्चात संपूर्ण होता है।

    दोस्तों इस वर्ष, कार्तिक कृष्ण चतुर्थी का आरम्भ 8 अक्टूबर रविवार के सांय 4 बजकर 58 मिनट से हो रहा है तथा चतुर्थी की समाप्ति अगले दिन 9 अक्तूबर  सोमवार के दिन दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर होगी।

        चतुर्थी तिथि आरंभ- 8 अक्तूबर दिन रविवार 16:58
        चतुर्थी तिथि समाप्त- 9 अक्तूबर  दिन सोमवार 14:16

    करवा चौथ के व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त 8 अक्टूबर रविवार के सांय 5 बजकर 55 मिनट से रात्रि 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

    करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त-

    वाँ अक्टूबर २०१७ रविवार
    17:55 से 19:09
    चंद्रोदय- 20:14 चतुर्थी

     

    आपके शहर में करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय समय कुछ इस प्रकार से रहेगा-

    1)             अहमदाबाद 9:16 मिनट पर।
    2)             मुंबई 9:21 मिनट पर।
    3)             वाराणसी 8:32 मिनट पर।
    4)             इलाहाबाद 8:36 मिनट पर।
    5)             कानपुर 8:41 मिनट पर।
    6)             आगरा 8:49 मिनट पर।
    7)             गाजियाबाद 8:48 मिनट पर।
    8)             मेरठ 8:48 मिनट पर।
    9)             हरिद्वार 8:43 मिनट पर।
    10)       देहरादून 8:43 मिनट पर।
    11)       दिल्ली 8:48 मिनट पर।
    12)       गुड़गाव 8:49 मिनट पर।
    13)       सोनीपत 8:50 मिनट पर।
    14)       चंड़ीगढ़ 8:46 मिनट पर।
    15)       अमृतसर 8:53 मिनट पर।
    16)       जयपुर 8:58 ‍मिनट पर।
    17)       जोधपुर 9:11 मिनट पर।
    18)       बिकानेर 9:06 मिनट पर।
    19)       अम्बाला 8:49 मिनट पर।
    20)       इंदौर 9:03 मिनट पर।
    21)       भोपाल 8:44 मिनट पर।
    22)       ग्वालियर 8:45 मिनट पर।
    23)       कोलकाता 8:13 मिनट पर।



    No comments:

    Post a Comment